spot_img

आज से बदले 5 बड़े नियम, रसोई से लेकर जेब तक पर असर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जून की शुरुआत कई अहम बदलावों के साथ हुई है। LPG सस्ता हुआ है, हवाई ईंधन के दाम घटे हैं और क्रेडिट कार्ड, म्यूचुअल फंड, EPFO जैसे नियमों में बदलाव का सीधा असर आम लोगों की जेब और जिंदगी पर पड़ने वाला है। जानिये एक नजर में 1 जून 2025 से लागू 5 बड़े बदलाव

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता

तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹24 की कटौती की है।
🔸दिल्ली: ₹1723.50
🔸मुंबई: ₹1674.50
🔸कोलकाता: ₹1826
🔸चेन्नई: ₹1881
 घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

हवाई सफर हो सकता है सस्ता

एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम घटे हैं, जिससे हवाई टिकटों के सस्ते होने की उम्मीद है।
🔸 दिल्ली: ₹83,072.55/किलोलीटर
🔸 मुंबई: ₹77,602.73
🔸 कोलकाता: ₹86,052.57
🔸 चेन्नई: ₹86,103.25

Mutual Fund में नया कट-ऑफ टाइम

SEBI ने ओवरनाइट फंड के लिए नया कट-ऑफ टाइम लागू किया है।
🔸ऑफलाइन ट्रांजैक्शन: दोपहर 3 बजे तक
🔸ऑनलाइन ट्रांजैक्शन: शाम 7 बजे तक
 इसके बाद के ऑर्डर अगले वर्किंग डे पर माने जायेंगे।

EPFO 3.0 जल्द होगा लॉन्च

सरकार EPFO का नया वर्जन ला रही है जिससे
🔸PF क्लेम करना होगा आसान
🔸ATM और UPI से निकासी संभव
देश के 9 करोड़ से अधिक खाताधारकों को मिलेगा फायदा।

Kotak Credit Card के नियम बदले

अब ऑटो डेबिट फेल होने पर लगेगा बाउंस चार्ज
🔸2% चार्ज (₹450 से ₹5000 तक)
🔸मंथली फाइनेंस चार्ज भी 3.5% से बढ़कर 3.75% (वार्षिक 45%) तक हो सकता है।

आधार अपडेट फ्री में कराने का मौका  

UIDAI ने साफ कर दिया है कि आधार अपडेट की फ्री सुविधा अब ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी। 14 जून 2025 इस सुविधा का आखिरी दिन है। इस तारीख के बाद यदि आप आधार में बायोमेट्रिक या डेमोग्राफिक अपडेट कराना चाहते हैं, तो ₹50 का शुल्क देना होगा।

इसे भी पढ़ें : जून का मासिक राशिफल, कैसा बीतेगा माह… जानें

इसे भी पढ़ें : कबाड़ की दुनिया से अपराध के दलदल में, क्या बोले रूरल SP… देखें वीडियो

 

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित