spot_img

ट्रेन के फर्स्ट AC केबिन को ‘हनीमून सुइट’ बना डाला, TTE सस्पेंड…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : रेल की पटरियों पर दौड़ती एक ट्रेन का फर्स्ट AC केबिन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वजह थी सफर के अंदर बनाया गया एक ऐसा नजारा, जिसने लोगों को चौंका दिया। वायरल वीडियो में एक फर्स्ट AC केबिन किसी लग्जरी हनीमून सुइट की तरह नजर आ रहा है। चारों तरफ फूल, गुब्बारे और गुलाब की पंखुड़ियां बिखरी हैं। दीवार पर प्यार भरा संदेश “I Love You” लिखा दिखाई दे रहा है।

इस स्टेशन पर सजा था ‘प्यार वाला कोच’

रेलवे अधिकारियों के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, यह मामला बीते 6 जुलाई का है। महाराष्ट्र के जालना रेलवे स्टेशन पर मुंबई CSMT-बल्हारशाह-नंदीग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट AC केबिन को एक कपल के लिये सजाया गया था। एक इवेंट स्टाइलिंग सर्विस की मदद से केबिन को रोमांटिक अंदाज दिया गया था। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद रेलवे ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। साउथ सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ए. श्रीधरन ने मीडिया को बताया कि मामले में जालना के TTE को निलंबित कर दिया गया है और आधिकारिक जांच के आदेश दिये गये हैं। रेलवे का कहना है कि ट्रेन के अंदर इस तरह की सजावट के लिये बाहरी इवेंट स्टाइलिंग टीम को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जानी चाहिये थी। खबर है कि जालना की एक इवेंट स्टाइलिंग फर्म ने इस सजावट को अंजाम दिया था। फर्म के अनुसार, फर्स्ट AC केबिन एक कपल के लिये बुक किया गया था, जो छत्रपति संभाजीनगर से जालना तक कार से पहुंचा था। फर्म की टीम ने ट्रेन में चढ़ने से पहले केबिन को सजाया था। हालांकि, फर्म ने यह भी कहा कि उसे ट्रेन के अंदर इस तरह की सजावट के लिये किसी विशेष अनुमति की जरूरत होने की जानकारी नहीं थी। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इसे प्यार भरा और यादगार अंदाज बताया, तो कुछ ने रेलवे के नियमों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाये।

इसे भी पढ़ें : PF खाताधारकों के लिये बड़ी खुशखबरी… जानें

इसे भी पढ़ें : ट्रंप बोले, ईरान की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर हूं, ताबड़तोड़ ह’मले…

इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में काल बनकर घुसा करैत, एक की मौ’त, तीन छात्राओं को डंसा…

इसे भी पढ़ें : दादा का फिर बजा डंका, चमका सौरव गांगुली का नाम…

इसे भी पढ़ें : रिटायर्ड अफसर के घर में छिपा था खजाना, नोटों के ढेर और 20 करोड़ के गहने मिले…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...