UP : सरकारी कुर्सी पर बैठकर जुटाई गई अकूत संपत्ति का एक बड़ा खुलासा हुआ है। आगरा के पूर्व ARTO (तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी) ललित कुमार के ठिकानों पर विजिलेंस की कार्रवाई में करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति सामने आई है। छापेमारी में मिले दस्तावेज, नकदी और कीमती धातुओं के आधार पर जांच एजेंसी ने करीब 35 करोड़ रुपये की कथित काली कमाई का अनुमान लगाया है।
घर में छिपा था ‘खजाना’
विजिलेंस टीम ने राजधानी लखनऊ स्थित ललित कुमार के आवास पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 1.62 करोड़ रुपये नकद, करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के बिस्किट और आभूषण, करोड़ों रुपये की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, बैंक जमा, एफडी, म्यूचुअल फंड और अन्य निवेश के प्रमाण बरामद किये गये। अधिकारियों के अनुसार, करीब 22 किलोग्राम सोने-चांदी के बिस्किट और आभूषणों का मूल्यांकन 20 करोड़ रुपये से अधिक किया गया है।
शिकायत से शुरू हुई थी जांच की कहानी
विजिलेंस के IG मंजिल सैनी ने मीडिया को बताया कि ललित कुमार के खिलाफ वर्ष 2020 में परिवहन आयुक्त स्तर से शिकायत मिली थी। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO) कानपुर सेक्टर ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि ललित कुमार ने वैध आय के स्रोतों से करीब 93 लाख रुपये अर्जित किये, वहीं, उनकी संपत्तियों की खरीद और रखरखाव पर करीब 1.62 करोड़ रुपये खर्च होने की जानकारी मिली।
2024 में दर्ज हुई थी FIR
जांच के आधार पर ACO ने 11 जून 2024 को कानपुर सेक्टर थाने में ललित कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की थी। बाद में शासन ने मामले की विवेचना विजिलेंस को सौंप दी। जांच आगे बढ़ी तो कथित अघोषित संपत्तियों की जानकारी सामने आई। इसके बाद अदालत से सर्च वारंट लेकर मंगलवार को राजधानी स्थित चंद्रलोक कॉलोनी आवास पर छापेमारी की गई। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक, छापे के दौरान संपत्तियों में निवेश से जुड़े कई दस्तावेज भी मिले हैं। इनमें 13 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों के कागजात, वाहनों से जुड़े दस्तावेज, बैंक खाते और जमा राशि, म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट से संबंधित रिकॉर्ड शामिल हैं। कार्रवाई की सफलता पर उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने विजिलेंस टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
इसे भी पढ़ें : जदयू की नई टीम का ऐलान, नीतीश के निर्देश पर बदली तस्वीर…
इसे भी पढ़ें : रांची में थाने के अंदर महिला ने की खु’दकु’शी की कोशिश, हालत गंभीर…
इसे भी पढ़ें : मंत्री ने निभाया मददगार का फर्ज…
इसे भी पढ़ें : ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा ईरान-अमेरिका तनाव…
इसे भी पढ़ें : झारखंड लिखेगा विकास की नई डिजिटल कहानी, AI बनेगा सुशासन का नया साथी…








