spot_img

दो बड़े बिल्डरों के घर निशाने पर, AK-47 से मिसफा’यर में बॉडीगार्ड घायल…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : जिस अशोक नगर को राजधानी रांची का सबसे हाई-प्रोफाइल और सुरक्षित इलाका माना जाता है, वहीं गुरुवार तड़के बेखौफ चोरों ने पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। एक ही रात में शहर के दो बड़े बिल्डरों के घर निशाने पर रहे। एक घर में चोरी की कोशिश नाकाम रही, लेकिन अफरा-तफरी के बीच बॉडीगार्ड की AK-47 से कथित तौर पर मिसफायर हो गया और गोली उसी को जा लगी। वहीं दूसरे घर से बदमाश लाखों रुपये के जेवर समेटकर फरार हो गये।

AK-47 से चली गोली

जानकारी के अनुसार, एनके कंस्ट्रक्शन के संचालक और बिल्डर निशित केसरी के घर देर रात संदिग्ध गतिविधि की भनक लगी। घर की सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड AK-47 लेकर बाहर निकला। इसी दौरान गेट के पास उसकी राइफल से कथित तौर पर अचानक मिसफायर हो गया। गोली बॉडीगार्ड को ही लग गई। वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

अखिलेश पांडेय के घर से लाखों के गहने लेकर फरार हुये चोर

इधर, कारोबारी और बिल्डर अखिलेश पांडेय के घर में चोर अपने मंसूबे में कामयाब रहे। नकाबपोश बदमाश पाइप के सहारे घर में दाखिल हुये, अलमारी में रखे कीमती गहनों पर हाथ साफ किया और उसी रास्ते से फरार हो गये। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पूरे अशोक नगर इलाके में तहलका मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और स्थानीय थाना मौके पर पहुंचा। जांच में सामने आया कि सभी बदमाशों ने कपड़े से अपना चेहरा ढक रखा था, ताकि उनकी पहचान न हो सके। हालांकि उनकी गतिविधियां घर और आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई हैं। अब पुलिस इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है। इधर, हटिया DSP नीरज ने मीडिया को बताया कि एक घर में चोरी हुई है, जबकि दूसरे घर में चोरी की कोशिश नाकाम रही। इसी दौरान बॉडीगार्ड की राइफल से गोली चलने से वह घायल हो गया। CCTV फुटेज में भी गोली बॉडीगार्ड की राइफल से चलती दिखाई दे रही है। पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में होमगार्ड जवान की प्रतिनियुक्ति निरस्त करने पर ब’वाल…

इसे भी पढ़ें : DGP तदाशा मिश्रा ने खुद रथ मार्ग से लेकर भीड़ प्रबंधन तक का लिया जायजा, बोलीं…

इसे भी पढ़ें : हाथी ने छीना घर का सहारा, क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘माइंस’ से ‘माइंड्स’ तक, CM हेमंत सोरेन ने दिखाया भविष्य का रास्ता…

इसे भी पढ़ें : ट्रेन के फर्स्ट AC केबिन को ‘हनीमून सुइट’ बना डाला, TTE सस्पेंड…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक...

RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ प्रवक्ता...

ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट निकला, 11.21 लाख अभ्यर्थी पास…

New Delhi : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)...

नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रै’गिंग, मचा तहलका…

Dhanbad : धनबाद के बेनागड़िया निरसा के पीएमश्री जवाहर...