spot_img

हॉस्टल में काल बनकर घुसा करैत, एक की मौ’त, तीन छात्राओं को डंसा…

Date:

spot_img
spot_img

Lohardaga : लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के सलगी पंचायत स्थित रोचो महुवा टोली में संचालित संवसीरा हायर सेकेंडरी आवासीय विद्यालय में करैत सांप के डंसने से 12 साल की छात्रा वर्षा उरांव की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन अन्य छात्राएं भी सांप के डंसने से घायल हो गईं। खबर है कि भोजन के बाद छात्राएं अपने कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान एक जहरीला करैत सांप कमरे में घुस आया। सबसे पहले उसने सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी नावाटोली निवासी वर्षा उरांव को डंसा। वर्षा की चीख सुनकर बाकी छात्राएं घबरा गईं, लेकिन तब तक सांप ने मनीषा कुमारी, फुलमनिया उरांव और अनिषा उरांव को भी डंस लिया। चीख-पुकार सुनकर विद्यालय के शिक्षक मौके पर पहुंचे और बिना देर किये चारों छात्राओं को लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचते ही टूटा परिवार का सहारा

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद वर्षा उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं फुलमनिया उरांव की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिये रांची के रिम्स रेफर किया गया। मनीषा कुमारी का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में जारी है, वहीं, अनिषा उरांव का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया गया। सभी छात्राओं की उम्र करीब 12 से 13 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विद्यालय का भवन अभी निर्माणाधीन है। इसी परिसर में छात्रायें रहकर पढ़ाई कर रही थीं। विद्यालय संचालक अनूप उरांव ने मीडिया को बताया कि सांप कमरे तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। हालांकि घटना के तुरंत बाद सभी छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृत छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

इसे भी पढ़ें : दादा का फिर बजा डंका, चमका सौरव गांगुली का नाम…

इसे भी पढ़ें : रिटायर्ड अफसर के घर में छिपा था खजाना, नोटों के ढेर और 20 करोड़ के गहने मिले…

इसे भी पढ़ें : जदयू की नई टीम का ऐलान, नीतीश के निर्देश पर बदली तस्वीर…

इसे भी पढ़ें : रांची में थाने के अंदर महिला ने की खु’दकु’शी की कोशिश, हालत गंभीर…

इसे भी पढ़ें : मंत्री ने निभाया मददगार का फर्ज…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आसमान की राह अब धनबाद से, झारखंड ने उड़ान का नया दरवाजा खोला…

Ranchi : कभी धनबाद की पहचान कोयले की कालिख...

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...