spot_img

ट्रंप बोले, ईरान की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर हूं, ताबड़तोड़ ह’मले…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : मिडिल ईस्ट की हवा एक बार फिर बारूद की गंध से भारी हो गई है। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से सुलग रहा तनाव अब खुली सैन्य कार्रवाई में बदलता नजर आ रहा है। अमेरिकी हमलों और ईरानी जवाबी कार्रवाई ने पूरे खाड़ी क्षेत्र की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान उनकी हत्या की साजिश रच रहा है और वे ईरान की हर “हिट लिस्ट” में शामिल हैं।

“वे मुझे खत्म करना चाहते हैं”

नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान के निशाने पर वह खुद हैं। उन्होंने कहा कि ईरानी नेतृत्व उन्हें खत्म करना चाहता है और अब तक किस्मत ने उनका साथ दिया है। उन्होंने ईरान के नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुये कहा कि ऐसे तत्वों से दुनिया को छुटकारा मिलना चाहिये। ट्रंप ने यह भी ऐलान किया कि तेहरान के साथ अमेरिका का समझौता (एमओयू) अब समाप्त माना जायेगा।

अमेरिका का बड़ा सैन्य अभियान

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरान के 80 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें एयर डिफेंस सिस्टम, रडार इंस्टॉलेशन और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की 80 से ज्यादा छोटी नौकायें शामिल थीं। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई हॉर्मुज जलडमरूमध्य में नागरिक जहाजों पर ईरानी हमलों के जवाब में की गई।

ईरान का पलटवार, बहरीन और कुवैत बने निशाना

अमेरिकी कार्रवाई के कुछ ही समय बाद ईरान ने भी जवाबी हमला किया। रिपोर्टों के अनुसार, बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलें दागी गईं। कुवैती अधिकारियों का दावा है कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों और 13 ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी हमलों में बंदर महशहर में आईआरजीसी का एक सदस्य मारा गया। इसके अलावा बूशहर समेत कई इलाकों में विस्फोटों की खबरें सामने आई हैं। बूशहर वही क्षेत्र है, जहां ईरान का प्रमुख परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थित है।

इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में काल बनकर घुसा करैत, एक की मौ’त, तीन छात्राओं को डंसा…

इसे भी पढ़ें : दादा का फिर बजा डंका, चमका सौरव गांगुली का नाम…

इसे भी पढ़ें : रिटायर्ड अफसर के घर में छिपा था खजाना, नोटों के ढेर और 20 करोड़ के गहने मिले…

इसे भी पढ़ें : जदयू की नई टीम का ऐलान, नीतीश के निर्देश पर बदली तस्वीर…

इसे भी पढ़ें : रांची में थाने के अंदर महिला ने की खु’दकु’शी की कोशिश, हालत गंभीर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...

अब झारखंड के इस कोर्ट को उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के जिला व्यवहार न्यायालय को बम...