spot_img

दादा का फिर बजा डंका, चमका सौरव गांगुली का नाम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : पूर्व भारतीय कप्तान और बायें हाथ के इस दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। गांगुली इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले भारत के 12वें क्रिकेटर बन गये हैं। यह उपलब्धि उस जज्बे की कहानी है जिसने भारतीय क्रिकेट को मुश्किल दौर से निकालकर आत्मविश्वास से भर दिया।

“यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान” 

हॉल ऑफ फेम में जगह मिलने के बाद सौरव गांगुली ने अपनी खुशी सोशल मीडिया के जरिये साझा की। उन्होंने International Cricket Council और चेयरमैन जय शाह का आभार जताते हुये कहा कि यह उनके करियर का बेहद खास सम्मान है। गांगुली ने लिखा कि इतने महान खिलाड़ियों के साथ एक ही सूची में शामिल होना उनके लिये गर्व और भावनाओं से भरा पल है। भारतीय क्रिकेट के उन सितारों के बीच जगह बनाना, जिन्होंने खेल को नई ऊंचाइयां दीं, उनके लिये किसी सपने से कम नहीं है। आईसीसी हॉल ऑफ फेम की भारतीय सूची पहले से ही सितारों से सजी हुई थी। अब इसमें सौरव गांगुली का नाम भी जुड़ गया है। इस खास सूची में सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, कपिल देव, अनिल कुंबले और एमएस धोनी जैसे महान खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। अब इस सुनहरी गाथा में “दादा” का नाम भी हमेशा के लिये दर्ज हो गया है।

बल्ले से बरसे रन, कप्तानी से बदली तस्वीर

सौरव गांगुली का अंतरराष्ट्रीय करियर करीब 16 वर्षों तक चला। 1992 से 2008 तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले गांगुली ने 113 टेस्ट और 311 वनडे मुकाबले खेले। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 7,212 रन बनाये, जबकि वनडे क्रिकेट में उनके बल्ले से 11,363 रन निकले। गेंदबाजी में भी उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की। लेकिन आंकड़ों से कहीं ज्यादा खास रही उनकी कप्तानी। उस दौर में जब भारतीय टीम को नई पहचान की तलाश थी, गांगुली ने खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरा। उनकी कप्तानी में भारत ने 2003 ICC Men’s Cricket World Cup के फाइनल तक का सफर तय किया और दुनिया को बता दिया कि टीम इंडिया बड़े मुकाबलों में किसी से पीछे नहीं है। हॉल ऑफ फेम की खुशी के बीच सौरव गांगुली ने हालिया सीमित ओवरों के प्रदर्शन पर भी अपनी राय रखी। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की बड़ी हार पर उन्होंने हैरानी जताई और टीम की वापसी का भरोसा भी जताया।  ट्रेंट ब्रिज में खेले गये मुकाबले में भारत को 125 रनों की करारी हार मिली। 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये भारतीय टीम महज 76 रनों पर सिमट गई। यह रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार में से एक रही।

संजू सैमसन के सवाल पर दादा ने साधी चुप्पी

युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के लिये संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर किये जाने के सवाल पर गांगुली ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि टीम चयन का फैसला प्रबंधन का होता है और उस पर टिप्पणी करना उनके लिये उचित नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें : रिटायर्ड अफसर के घर में छिपा था खजाना, नोटों के ढेर और 20 करोड़ के गहने मिले…

इसे भी पढ़ें : जदयू की नई टीम का ऐलान, नीतीश के निर्देश पर बदली तस्वीर…

इसे भी पढ़ें : रांची में थाने के अंदर महिला ने की खु’दकु’शी की कोशिश, हालत गंभीर…

इसे भी पढ़ें : मंत्री ने निभाया मददगार का फर्ज…

इसे भी पढ़ें : ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा ईरान-अमेरिका तनाव…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हॉस्टल में काल बनकर घुसा करैत, एक की मौ’त, तीन छात्राओं को डंसा…

Lohardaga : लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के सलगी...

जदयू की नई टीम का ऐलान, नीतीश के निर्देश पर बदली तस्वीर…

Patna : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अपनी नई...

रांची में थाने के अंदर महिला ने की खु’दकु’शी की कोशिश, हालत गंभीर…

Ranchi : राजधानी रांची के पंडरा ओपी में एक...