Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के रमकंडा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं के हाथ से कलावा (रक्षासूत्र) और गले से धार्मिक लॉकेट उतरवाने के संदेही गुनहगार अरबी टीचर मो. होमैदुल्लाह का ट्रांसफर कर दिया गया। अब उन्हें रमकंडा से हटाकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मकरी (भवनाथपुर) में प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं गढ़वा के DC पशुपतिनाथ मिश्रा के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने आरोपी अरबी शिक्षक मो. होमैदुल्लाह से स्पष्टीकरण मांगा है। विभाग का कहना है कि शिक्षक के जवाब के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जायेगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यालय में धार्मिक तनाव जैसी स्थिति बनने और प्रशासनिक दृष्टि से आवश्यक कदम उठाने के लिये यह निर्णय लिया गया है। आदेश के मुताबिक शिक्षक का वेतन उनके मूल विद्यालय से ही देय रहेगा, जबकि भुगतान प्रतिनियुक्त विद्यालय से प्राप्त उपस्थिति विवरण के आधार पर होगा।
विरोध-प्रदर्शन के बाद हरकत में आया प्रशासन
बीते बुधवार को इस मामले को लेकर विद्यालय परिसर में अभिभावकों, ग्रामीणों और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया था। काफी देर तक चले हंगामे के बाद प्रधानाध्यापक ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद अभिभावकों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और प्रधानाध्यापक को लिखित शिकायत देकर संबंधित शिक्षक को विद्यालय से हटाने की मांग की थी।
जांच टीम पहुंची, छात्रों और शिक्षकों से पूछताछ
गढ़वा के DC पशुपतिनाथ मिश्रा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने ADPO के नेतृत्व में जांच टीम गठित की। टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अन्य संबंधित पक्षों से बातचीत कर पूरे मामले की जांच की। हालांकि, विस्तृत जांच रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान दो विद्यार्थियों ने शिक्षक पर कलावा और धार्मिक लॉकेट उतरवाने का आरोप लगाया, वहीं, संबंधित शिक्षक ने आरोपों से इनकार किया। अन्य विद्यार्थियों से मिले बयान भी अलग-अलग रहे। उन्होंने कहा कि संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल प्रशासनिक दृष्टि से उन्हें रमकंडा विद्यालय से हटाकर दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : दो बड़े बिल्डरों के घर निशाने पर, AK-47 से मिसफा’यर में बॉडीगार्ड घायल…
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में होमगार्ड जवान की प्रतिनियुक्ति निरस्त करने पर ब’वाल…
इसे भी पढ़ें : DGP तदाशा मिश्रा ने खुद रथ मार्ग से लेकर भीड़ प्रबंधन तक का लिया जायजा, बोलीं…
इसे भी पढ़ें : हाथी ने छीना घर का सहारा, क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘माइंस’ से ‘माइंड्स’ तक, CM हेमंत सोरेन ने दिखाया भविष्य का रास्ता…








