spot_img

सिंगापुर बोला, झारखंड के साथ मिलकर गढ़ेंगे भविष्य…

Date:

spot_img
spot_img

New Delhi : कभी सिर्फ खनिज संपदा के लिये पहचाने जाने वाले झारखंड की तस्वीर अब तेजी से बदलती दिख रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य अब निवेश, उद्योग, पर्यटन और तकनीकी विकास के नये केंद्र के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। इसका संकेत नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 के दूसरे दिन साफ दिखाई दिया, जब देश-विदेश के बड़े उद्योग समूहों और वैश्विक प्रतिनिधिमंडलों ने झारखंड के साथ दीर्घकालिक साझेदारी में गहरी रुचि दिखाई। भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग वी कुएन के नेतृत्व में आये प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में निवेश, विश्वस्तरीय स्किल सेंटर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, चिकित्सा शिक्षा, अस्पताल अवसंरचना और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग का प्रस्ताव रखा। प्रतिनिधिमंडल ने उद्योगों और युवाओं की कौशल जरूरतों का वैज्ञानिक आकलन कर भविष्य के लिए साझा रोडमैप तैयार करने की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने इन सुझावों का स्वागत करते हुए हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिया।

हरित ऊर्जा में झारखंड को मिलेगी नई रफ्तार

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने राज्य में सौर और पवन ऊर्जा, स्मार्ट मीटरिंग, आधुनिक ट्रांसमिशन सिस्टम, सोलर मॉड्यूल निर्माण और डिजिटल ऊर्जा प्रबंधन में निवेश की इच्छा जताई। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड हरित ऊर्जा आधारित औद्योगिक विकास के लिये पूरी तरह तैयार है और सरकार निवेशकों के साथ लगातार संवाद बनाये रखेगी।

अब पर्यटन बनेगा विकास का नया इंजन

फिक्की (FICCI) ने झारखंड को नेचर टूरिज्म, डेस्टिनेशन वेडिंग, स्पोर्ट्स टूरिज्म और MICE टूरिज्म का प्रमुख केंद्र बनाने का सुझाव दिया। पर्यटन अवसंरचना, प्रशिक्षित स्थानीय गाइड, बेहतर होटल व्यवस्था और आसान कनेक्टिविटी पर भी चर्चा हुई। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को रोजगार और आर्थिक विकास का मजबूत आधार बनाने के लिये गंभीरता से काम कर रही है।

ईजमाईट्रिप और मेकमाईट्रिप करेंगे झारखंड का प्रचार

पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान दिलाने की दिशा में ईजमाईट्रिप ने झारखंड सरकार के साथ MOU करने की घोषणा की। कंपनी राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, जलप्रपातों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिये प्रमुख ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को झारखंड लाने की योजना पर काम करेगी। वहीं मेकमाईट्रिप ने भी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म और व्यापक नेटवर्क के जरिये झारखंड के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने में साझेदारी की इच्छा जताई।

झारखंड में बन सकती हैं साइकिल और ई-साइकिल फैक्ट्रियां

CM हेमंत सोरेन ने हीरो साइकिल्स और एवन साइकिल्स के प्रतिनिधियों से राज्य में साइकिल और ई-साइकिल निर्माण इकाइयां स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में ₹500 करोड़ से ₹1,000 करोड़ तक संभावित निवेश और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावनाओं पर विचार हुआ। सरकार ने निवेशकों को उद्योग-अनुकूल नीतियों, पर्याप्त भूमि, मजबूत इस्पात आधारित औद्योगिक ढांचे और कुशल मानव संसाधन का भरोसा दिया।

रांची में बन सकता है अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स

फिक्की टूरिज्म फेडरेशन ने रांची में विश्वस्तरीय गोल्फ कोर्स और गोल्फ टूरिज्म सेंटर विकसित करने का प्रस्ताव रखा। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार इसके लिये उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने को तैयार है। उनका मानना है कि इससे स्पोर्ट्स टूरिज्म, होटल उद्योग, रियल एस्टेट और स्थानीय रोजगार को नई गति मिलेगी। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार उद्योग-अनुकूल नीतियों, पारदर्शी व्यवस्था और निरंतर संवाद के माध्यम से निवेशकों के लिए भरोसेमंद माहौल तैयार कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन बैठकों से निकले सुझाव और संभावित साझेदारियां राज्य को निवेश, उद्योग, पर्यटन, हरित ऊर्जा और सतत आर्थिक विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जायेंगी।

इसे भी पढ़ें : AI की ताकत से बदलेगा झारखंड, ₹1,150 करोड़ का रोडमैप तैयार…

इसे भी पढ़ें : छात्रों से कलावा-लॉकेट उतरवाने वाले टीचर का ट्रांसफर…

इसे भी पढ़ें : दो बड़े बिल्डरों के घर निशाने पर, AK-47 से मिसफा’यर में बॉडीगार्ड घायल…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में होमगार्ड जवान की प्रतिनियुक्ति निरस्त करने पर ब’वाल…

इसे भी पढ़ें : DGP तदाशा मिश्रा ने खुद रथ मार्ग से लेकर भीड़ प्रबंधन तक का लिया जायजा, बोलीं…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...