Ranchi : झारखंड में अब एक बार फिर गर्मी का जोर बढ़ने लगा है। मार्च के आखिरी सप्ताह में ही तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा। शुक्रवार को डालटनगंज में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। रांची का तापमान 34.8 डिग्री तक पहुंचा, जबकि खूंटी में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, रांची में अगले तीन दिन तापमान बढ़ सकता है। वहीं पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है। इन जिलों में दोपहर में हीट वेव की संभावना जताई गई है। हालांकि इसे लेकर कोई अलर्ट नहीं किया गया, लेकिन लोगों को 12 से 3 बजे के बीच बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
3 अप्रैल से हल्के बादल, तापमान में गिरावट की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 3 अप्रैल को आंशिक बादल आ सकते हैं। अगले तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।
इसे भी पढ़ें :बड़ा ए’नकाउंटर,16 नक्सली ढेर
इसे भी पढ़ें :झारखंड से मुंबई के लिये एक नई ट्रेन… जानें रूट
इसे भी पढ़ें :के रवि कुमार बोले, शॉर्टकट से बचें अधिकारी…
इसे भी पढ़ें :रांची में सरहुल और रामनवमी की तैयारी जोरों पर, प्रशासन मुस्तैद
इसे भी पढ़ें :DC बोले, मंईयां के मान में कोई कमी न हो…
इसे भी पढ़ें :गुस्से की आ’ग में ज’ल उठा झिरी चौक
इसे भी पढ़ें :प्यार, धोखा और एक खौफनाक साजिश की कहानी
इसे भी पढ़ें :सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बढ़ी तनख्वाह…
इसे भी पढ़ें :शुभ संकल्पों का अप्रैल: गृह प्रवेश से मुंडन तक, जानिए सही मुहूर्त…
इसे भी पढ़ें :भयानक भूकंप… देखें वीडियो






