DC बोले, मंईयां के मान में कोई कमी न हो…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को पूरा हक मिलेगा। हर घर तक सरकार की ममता, सत्यापन में तेजी आई है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना को ज़मीनी स्तर पर पूरी पारदर्शिता और प्रभावशाली तरीके से लागू करने के लिये जिला प्रशासन पूरी ताकत से जुटा हुआ है। इसी कड़ी में आज DC मंजूनाथ भजंत्री अचानक हतमा भट्टा उप टोला पहुंचे और योजना के सत्यापन कार्यों का जायजा लिया। जैसे ही DC पहुंचे, वहां मौजूद महिलाओं के चेहरे पर उम्मीद की एक किरण चमकी। किसी ने बताया कि सम्मान राशि अब तक खाते में नहीं आई, तो किसी ने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है। उपायुक्त ने उन्हें भरोसा दिलाया कि हर योग्य लाभुक को योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

मईयां के मान में कोई कमी न हो

रांची DC ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि वे लाभुकों के सत्यापन कार्य में पूरी मुस्तैदी दिखायें। वहीं, ग्रामीण और शहरी इलाकों में सत्यापन फॉर्म का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि हमारी माताओं का सम्मान है। हर लाभुक तक इसका लाभ पहुंचे, यही हमारी प्राथमिकता है। DC ने भावुक होकर कहा अब प्रशासन की टीम इस योजना को और सुचारू रूप से लागू करने में जुट गई है, ताकि हर मईयां को उसका हक मिले और सम्मान की यह ज्योत घर-घर तक पहुंचे।

spot_img

Related articles:

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S

Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें

Kohramlive : मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों के बीच...

झारखंड में इस रोज तक बारिश…

Ranchi : झारखंड में बीते कुछ दिनों से हो...

वीडियो वायरल होने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर FIR…

Bihar : बिहार के गोपालगंज में मोकामा विधायक अनंत...