Kohramlive : एक अरसे से इंतज़ार कर रहे केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिये खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) 2% बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। अब यह 53% से बढ़कर 55% हो जायेगा, जिससे सरकारी कर्मचारियों की जेब में थोड़ी राहत आयेगी। सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले लाखों चेहरों पर मुस्कान आ गई है। शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा करते हुये कहा कि यह वृद्धि 1 जनवरी से लागू होगी। इस बीच केंद्रीय कर्मचारी महासंघ के महासचिव एस.बी. यादव ने मीडिया को बताया कि DA की रकम अगर समय पर दी जाये तो कर्मचारियों को ज्यादा लाभ मिलेगा।
बढ़े हुये DA से कितना फायदा?
18,000 रु. सैलरी वालों को 360 रु. का फायदा
35,000 रु. सैलरी वालों को 700 रु. का फायदा
1 लाख रु. सैलरी वालों को 2,000 रु. का फायदा





