झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान… जानें कब

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मतदान 18 जून 2026 को कराया जायेगा। इसके साथ ही संबंधित राज्यों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

किन राज्यों में होंगे चुनाव?

चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में होंगे।

  • आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक: 4-4 सीटें
  • मध्य प्रदेश और राजस्थान: 3-3 सीटें
  • झारखंड: 2 सीटें
  • मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम: 1-1 सीट

किन नेताओं का कार्यकाल खत्म

राज्यसभा से कई बड़े नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda शामिल हैं। राजस्थान से भी कई सीटें खाली हो रही हैं।

Image

चुनाव कार्यक्रम

  • अधिसूचना जारी: 1 जून 2026
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 8 जून 2026
  • नामांकन जांच: 9 जून 2026
  • नाम वापसी: 11 जून 2026
  • मतदान: 18 जून 2026

Image

चुनाव आयोग के विशेष निर्देश

चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को लेकर सख्त निर्देश जारी किये हैं। मतदान के दौरान केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दिया गया बैंगनी रंग का विशेष स्केच पेन ही इस्तेमाल किया जायेगा। किसी अन्य पेन के उपयोग पर रोक रहेगी। निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की जायेगी। इन चुनावों को लेकर अब सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुट गये हैं।

इसे भी पढ़ें : रांची जेल कांड में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, DGP से रिपोर्ट तलब

इसे भी पढ़ें : डबल म’र्डर से तहलका…

इसे भी पढ़ें : कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने की 5 देशों की यात्रा, किसे दिया क्या खास तोहफा… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची जेल कांड में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, DGP से रिपोर्ट तलब

Ranchi : रांची जेल में महिला कैदी के साथ...

डबल म’र्डर से तहलका…

Delhi : दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर...

कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी...

ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…

Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती भीषण गर्मी अब...