डबल म’र्डर से तहलका…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर रात हुये एक खौफनाक डबल मर्डर ने पूरे इलाके को दहला दिया। घर के अंदर मां और बेटे की खून से सनी लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों पर चाकू से इतने वार किये गये थे कि देखने वालों की रूह कांप उठी। शुरुआती जांच में पुलिस इसे लूटपाट के दौरान की गई हत्या मान रही है, लेकिन इस हत्याकांड की कई परतें अब भी रहस्य बनी हुई हैं। मृतकों की पहचान 38 साल की शारदा साहू और उनके 13 साल के बेटे खुशहाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शारदा के शरीर पर चाकू के 10 से ज्यादा घाव मिले हैं, जबकि खुशहाल पर 8 से ज्यादा बार हमला किया गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दक्षिण-पूर्वी जिले के DCP हेमंत तिवारी ने बताया कि रात 1 बजकर 11 मिनट पर पुलिस को वारदात की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

घर पहुंचते ही पति के उड़ गये होश

फल और सब्जियां बेचने वाले विष्णु साहू बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे जब घर लौटे तो मेन गेट बाहर से बंद मिला। अंदर लाइट जल रही थी और टीवी तेज आवाज में चल रही थी। शुरुआत में उन्हें कुछ अजीब नहीं लगा, लेकिन जब उन्होंने बाहर लगी कुंडी खोली और अंदर पहुंचे तो सामने का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। किचन के पास पत्नी शारदा और बेटे खुशहाल का शव खून से लथपथ पड़ा था। घर के फर्श पर हर तरफ खून फैला हुआ था। दोनों के शरीर पर चाकू के कई गहरे निशान थे। यह नजारा देखकर विष्णु बुरी तरह टूट गये। उन्होंने तुरंत अपनी बहन गुड़िया को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Mother and Son Brutally Murdered with a Knife During Home Intrusion in Govindpuri

घर से नकदी और गहने गायब

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घर की अलमारी से नकदी और गहने गायब हैं। ऐसे में पुलिस का मानना है कि बदमाश लूटपाट के इरादे से घर में दाखिल हुये थे। हालांकि घटनास्थल से करीब एक से डेढ़ लाख रुपये नकद भी बरामद हुये हैं, जिसने इस केस को और पेचीदा बना दिया है। पुलिस ने हत्या और लूटपाट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाये।

Mother and Son Brutally Murdered with a Knife During Home Intrusion in Govindpuri

पांच-पांच लाख की दो कमेटियां बनीं वजह?

मृतका के देवर दिनेश ने बताया कि कुछ दिन पहले ही विष्णु साहू ने पांच-पांच लाख रुपये की दो कमेटियां छुड़ाई थीं। परिवार को शक है कि आरोपियों को घर में बड़ी रकम होने की जानकारी थी और इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार का दावा है कि हमलावर नकदी और गहने लेकर फरार हुये हैं। हालांकि पुलिस अभी हर एंगल से जांच कर रही है और किसी एक थ्योरी पर नहीं पहुंची है।

हत्या से पहले घर में सबकुछ सामान्य था
हत्या से पहले घर में सबकुछ सामान्य था। खुशहाल रात 10 बजे तक ऑनलाइन गेम खेल रहा था, जबकि शारदा किचन में कढ़ी बनाने की तैयारी कर रही थीं। रिश्तेदारों का मानना है कि वारदात रात 10 से 11 बजे के बीच हुई। पुलिस के लिए जांच इसलिए भी मुश्किल हो गई है क्योंकि इलाके के पांच में से चार CCTV कैमरे खराब पड़े हैं। अब पुलिस आसपास के रास्तों की फुटेज खंगाल रही है और कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

इसे भी पढ़ें : कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने की 5 देशों की यात्रा, किसे दिया क्या खास तोहफा… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…

इसे भी पढ़ें : ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: