SUPAUL : एक चार साल की बच्ची के साथ 19 साल का टीचर रेप कर रहा था। घटना सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दरअसल बच्ची को मां रोज की तरह पढ़ने के लिए टीचर के घर छोड़कर आई थी, लेकिन जब बच्ची पढ़ने के बाद घर लौटी तो वो रो रही थी। मां ने पूछा तो उसने कहा कि टीचर मारपीट करते हैं। मां ने जब बच्ची को नहलाने के लिए कपड़े उतारे तो चौंक गई। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। इसके बाद मां ने उससे कड़ाई से पूछा और उसने पूरी कहानी बताई। मामला शुक्रवार सुबह का है।
बच्ची की मां ने रविवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के तत्काल बाद प्रभारी थानाध्यक्ष आजाद लाल मंडल, प्रशिक्षु पुअनि प्रियंका कुमारी चौहान दलबल के साथ पहुंचकर आरोपी ट्यूशन टीचर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। यौन शोषण की शिकार 4 वर्षीय बच्ची को महिला पुलिस की अभिरक्षा में थाना लाया गया। पीड़ित बच्ची की मां के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस हिरासत मेंट्यूशन टीचर ने कहा कि गलती हो गई। बच्ची की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि ट्यूशन संचालक मनीष कुमार ने उनकी बच्ची के साथ रेप किया है। मां ने बताया कि मैं जब सुबह 9 बजे उसे कोचिंग से लेने गई तो वो रो रही थी। पूछने पर उसने बताया कि टीचर ने उसे पीटा है।
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उनके पति और सास घर पर नहीं हैं। जिसके कारण दो दिन विलंब से आवेदन दे रही हूं। मामले को लेकर एसडीपीओ गणपति ठाकुर ने बताया कि मामले में पीड़ित बच्ची के मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सुपौल भेज दिया गया है।
Read More : गर्भवती पत्नी के लिए गोलगप्पा लेकर पहुंचे पति के उड़े होश, जो कुछ देखा…
Read More : बत्ती गुल होते ही दो दुल्हनों के साथ क्या हुआ… देखें
Read More : भीषण चक्रवाती तूफान में बदला “असानी”, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, देखें
Read More : अब यही देखना बाकी था- नींबू घोटाला… जेलर सस्पेंड… जानिए क्यों
Read More : घर में घुसकर बीजेपी नेता का मर्डर, पुलिस बोली…
Read More : ममता के आंसुओं से निखरा एक ग्रैपलिंग खिलाड़ी, जायेगा रूस… देखें वीडियो
Read More : साथ में काम करने वाला ही लूटेरा निकला, देखें…
Read More : बोकारो में दिनदहाड़े जेवर दुकान में लूट, CCTV फुटेज में सबकुछ कैद, देखें…








