गाजियाबाद : पत्नी के लिए गोलगप्पे लेकर घर पहुंचा पति संतोष अवाक रह गया। देखा घर की सारी लाइट्स ऑफ है। आते ही आवाज लगाई। मगर कोई रिप्लाई नहीं मिला। बालकनी में बूढ़ी मां बंद थी। पत्नी को इधर-उधर ढूंढते-ढूंढते जब बाथरूम में पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। पत्नी संतोषी की लाश बाथरूम में फर्श पर पड़ी थी। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमीरा खुला था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। यह सनसनीखेज मामला गाजियाबाद के साहिबाबाद डीएलएफ कॉलोनी से सामने आई है।
डीएलएफ कॉलोनी के आशीर्वाद अपार्टमेंट में मकान नंबर-17 ब्लॉक-ए 31 में संतोष कुमार अपनी पत्नी संतोषी उर्फ सोनू और बुजुर्ग मां के साथ रहते हैं। संतोषी एक माह की गर्भवती थी। संतोष उसका खूब ख्याल रखता था। शुक्रवार को संतोष ड्यूटी गए थे। लौटते वक्त अपनी पत्नी के लिए गोलगप्पे खरीदा। खुशी-खुशी जैसे ही घर पहुंचा उसके होश उड़ गये। बूढ़ी मां बालकनी में बंद मिली। वहीं बाथरूम में पत्नी की लाश मिली। संतोषी का तार से गला घोटा गया था। संतोष ने ऊपर के फ्लैट में रहने वाले मजदूर और उनके ठेकेदार विपिन पर हत्या और लूटपाट की आशंका जताई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
Read More : BPSC PT एग्जाम का पेपर Leak, देखें सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र
Read More : ममता के आंसुओं से निखरा एक ग्रैपलिंग खिलाड़ी, जायेगा रूस… देखें वीडियो
Read More : बोकारो में दिनदहाड़े जेवर दुकान में लूट, CCTV फुटेज में सबकुछ कैद, देखें…
Read More : तेरी ही लिखावट हूं मां… देखें वीडियो || Mothers Day 2022
Read More : पंडित और दूल्हे राजा करते रहे इंतजार, दुल्हन लेती रही खर्राटा (Video)
Read More : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…
Read More : राजधानी रांची में पत्नी का सिर ध’ड़ से किया अलग, देखें…












