पिस्कानगड़ी रांची : सिपाही पर महिला के साथ रेप के इल्जाम के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के सामने ही आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया। आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा। पुलिस को समाज के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने समझाने की काफी कोशिश की, मगर लोगों में इतना गुस्सा था कि मानने को तैयार नहीं। लोगों का कहना था कि आरोपी पर जबतक कार्रवाई नहीं होगी, तबतक जाम नहीं हटेगा। यह पूरा घटनाक्रम रांची के पिस्कानगड़ी में हुआ।

इल्जाम है कि नगड़ी थाना का सिपाही रवि मिश्रा ने झाड़-फूंक के बहाने बुलाकर एक 25 साल की महिला का रेप किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। घटना के संबंध में पीड़िता ने नगड़ी थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस को दिये आवेदन में पीड़िता ने बताया कि सिपाही रवि मिश्रा ने आज यानी शनिवार की सुबह 10 बजे अपने टिकरा टोली घर में परिवार के लोगों के साथ बुलाया। उसने पहले उसके पति को अंदर बुलाकर झाड़-फूंक किया, फिर इसे चाय के बहाने रूम से बाहर भेज दिया।

इसके बाद पीड़िता को अंदर बुलाया और दरवाजा बंद कर झाड़ फूंक के बहाने उसका रेप कर दिया। चिल्लाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और धमकी दिया कि अगर किसी को बताई को गोली मार दूंगा। साथ ही घटना के बारे में किसी को नहीं बताने पर 5 लाख रुपये देने का प्रलोभन दिया। साथ ही कहा कि तुमको 11 दिनों तक मेरे साथ रहना होगा। बाहर बैठे परिजनों ने जब उसके चिल्लाने की आवाज सुनी तो भागे-भागे अंदर पहुंचे और उसे छुड़ाकर बाहर लाये। पूरी घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये और रवि मिश्रा की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही नगड़ी थाना की पुलिस टिकरा टोली पहुंची और रवि को अपनी गिरफ्त में लेकर थाने ले आई।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में दर्दनाक हादसा, देखिये… कैसे क्या हो गया
इसे भी पढ़ें : CA इंटरमीडिएट 2021 का रिजल्ट जारी, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने जारी की क्रिप्टोकरेंसी एड गाइडलाइन, जानें विज्ञापनदाताओं को क्या देना होगा डिस्क्लेमर
इसे भी पढ़ें : मेलिटोपोल पर रूस का कब्जा, जेलेंस्की बोले…
इसे भी पढ़ें : सरकारी राशन लेने के नियमों में हो रहा बदलाव!, जान लीजिए नए प्रावधान
इसे भी पढ़ें : 3 जुलाई को होगा JEE एडवांस्ड एग्जाम, जानें कब से शुरू होंगा रजिस्ट्रेशन
इसे भी पढ़ें : ग्राहक ध्यान दें : अप्रैल से बदल रहा PNB का यह नियम!, अलर्ट रहें, वरना…
इसे भी पढ़ें : बिटकॉइन वैध है या अवैध, जानिये सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या पूछा








