spot_img

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर जून महीने में रिकॉर्ड कार्रवाई हुई। 1 जून से 30 जून के बीच ट्रैफिक पुलिस ने 1,24,144 वाहन चालकों का चालान काटते हुये करीब 9.50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

हेलमेट और अवैध पार्किंग सबसे बड़ी वजह

ट्रैफिक SP राकेश सिंह ने बताया कि सबसे अधिक 58,743 चालान बिना हेलमेट पहनने वालों के काटे गये। वहीं 50,500 चालान अवैध पार्किंग, 4,612 रेड लाइट जंप, 2,118 ओवरस्पीड, 1,359 ओवरलोड सवारी, 1,312 नो-एंट्री उल्लंघन और 866 रॉन्ग साइड ड्राइविंग के मामले दर्ज हुये।

765 लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया

बिना लाइसेंस, सीट बेल्ट नहीं पहनने, शराब पीकर गाड़ी चलाने, प्रेशर हॉर्न, टिंटेड ग्लास और मॉडिफाइड साइलेंसर जैसे मामलों में भी कार्रवाई की गई। 765 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की गई, जबकि 831 मामलों को कोर्ट भेजा गया। ट्रैफिक SP ने कहा कि अभियान का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें : प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

इसे भी पढ़ें : राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

इसे भी पढ़ें : ईशान किशन का बड़ा धमाका…

इसे भी पढ़ें : पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...