Hazaribagh (Krishna Paswan, Chauparan) : चौपारण प्रखंड के जोकट गांव में गुरुवार बवाल हो गया। जमीन के लफड़े को लेकर शुरू हुई बाता-बाती मारपीट तक पहुंच गई। दो पक्ष के लोगों में जमकर लात-घूंसे चले। इस मारपीट में दोनों ओर के कई लोग जख्मी हो गये। एक पक्ष के रतन ठाकुर, उनकी पत्नी विमला देवी और बेटा संतोष ठाकुर को चोट लगी, तो वहीं दूसरे पक्ष के कुछ लोग भी जख्मी हो गये। जख्मी लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रतन ठाकुर और उनकी पत्नी विमला देवी को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर का कहना है कि रतन को माथा में गम्भीर चोट आई है। इधर, जख्मी बेटा संतोष ठाकुर ने थाना में लिखित शिकायत कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। संतोष ठाकुर का इल्जाम है कि वे अपने खेत की मापी कराने के लिए मां-पापा के साथ गया था। इसी दरम्यान जमीन के कुछ हिस्सेदार दर्जन भर लोग के साथ वहां आ धमके। बिना कारण बताए मारपीट करने लगे, जिसमें संतोष के मां-पापा को गंभीर चोट लगी है। थाना में दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भा पढ़ें : हजारीबाग करंट हादसे की कहानी, भुक्तभोगी और चश्मदीद की जुबानी… देखें वीडियो
इसे भा पढ़ें : 9 साल की मासूम रेप पीड़िता की मां को 3 लाख का चेक
इसे भा पढ़ें : Rishikesh में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, मची चीख पुकार
इसे भा पढ़ें :RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी ने की बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना
इसे भा पढ़ें :वर्ल्ड के सबसे अमीर शख्स वजन घटाने के लिए लेते हैं ये दवा
इसे भा पढ़ें :वर्ल्ड के सबसे अमीर शख्स वजन घटाने के लिए लेते हैं ये दवा
इसे भा पढ़ें :‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…









