spot_img
spot_img

वर्ल्ड के सबसे अमीर शख्स वजन घटाने के लिए लेते हैं ये दवा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: वर्ल्ड के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क 51 साल की उम्र में भी किसी 30-32 साल के युवा की तरह ही नजर आते हैं। अक्सर कई लोग ट्विटर पर उनसे उनकी चुस्त-दुरुस्त काया का सीक्रेट पता करने की कोशिश करते हैं।  टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अपनी फिटनेस सीक्रेट का खुलासा किया है।  उन्होंने बताया है कि वो स्वस्थ और फिट रहने के लिए फास्टिंग के साथ ही एक खास प्रकार की दवा लेते हैं।

वर्ल्ड के सबसे अमीर शख्स मस्क ने ट्वीट कर कहा..

हाल ही में एक बार फिर उनकी एक प्रशंसक ने ट्विटर पर पूछा कि वो बहुत बढ़िया दिखते हैं, क्या वो वेट लिफ्टिंग और हेल्दी डाइट ले रहे हैं।  इस सवाल का जवाब देते हुए मस्क ने ट्वीट कर कहा, ”फास्टिंग और वीगोवी दवा (Wegovy)। ” क्या है वीगोवी (Wegovy) अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने पिछले साल वीगोवी ड्रग को वजन कम करने वाली दवा के रूप में मंजूरी दी थी।  हालांकि, इसका इस्तेमाल डायबिटीज के इलाज में किया जाता है लेकिन अब ये तेजी से वेट लॉस की दवा के रूप में मशहूर हो रही है।

वीगोवी डेनमार्क की दवा कंपनी

वीगोवी डेनमार्क की दवा कंपनी Novo Nordisk’s की सेमाग्लूटाइड दवा का ही अपडेटेड वर्जन है जो शरीर में भूख पैदा करने वाले हार्मोन को संतुलित करता है। डाइजेशन को धीमा कर देता है जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती।  ये दवा मोटापे के शिकार व्यक्ति के अंदर हफ्ते में एक बार इंजेक्ट की जाती है।  ये दवा 68 हफ्तों में 15 से 20 फीसदी वजन कम कर देती है और इसके प्रभाव बहुत लंबे समय तक रहते हैं।

केवल यही लोग कर सकते हैं इस्तेमाल ये दवा केवल उन्हीं लोगों को दी जाती है जो बहुत अधिक मोटापे का शिकार हैं और जिनका वजन ओबेसिटी के तय मानक से ऊपर हैं या फिर वो लोग जो टाइप 2 डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं।  इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह और निर्देशन में किया जा सकता है।  अमेरिकी वेबसाइट ‘वैरायटी’ के मुताबिक, कई सेलिब्रिटीज वेट लॉस के लिए इस बेहद महंगी दवा का इस्तेमाल करने लगे हैं

जिसकी वजह से इसकी कमी भी होने लगी है।  इस दवा की महीने भर की खुराक की कीमत 1,200 डॉलर (लगभग 98 हजार भारतीय रुपये) 1,500 डॉलर (लगभग एक लाख 23 हजार भारतीय रुपये) बताई जाती है।  वेट लॉस के लिए हालांकि FDA इस दवा के इस्तेमाल के साथ ही लोगों को सख्ती से कम कैलोरी वाली हेल्दी डाइट के साथ कसरत करने की सलाह देते हैं।  इस दवा के शुरुआती इस्तेमाल के बाद लोगों को उल्टी या डायरिया जैसे छोटे-मोटे साइड इफेक्ट्स होते हैं।  जो कुछ समय बाद ठीक हो जाते हैं।

इसे भा पढ़ें : हजारीबाग करंट हादसे की कहानी, भुक्तभोगी और चश्मदीद की जुबानी… देखें वीडियो

इसे भा पढ़ें : 9 साल की मासूम रेप पीड़िता की मां को 3 लाख का चेक

इसे भा पढ़ें : Rishikesh में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, मची चीख पुकार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

महिलाओं की सेहत के लिये वरदान हैं ये 4 बीज… जानें

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलायें...

उठते-बैठते हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, ऐसे करें दुख दूर…

Kohramlive : क्या आपको भी उठते-बैठते, सीढ़ियां चढ़ते समय या...

घर से निकलने से पहले क्यों खिलाई जाती दही-शक्कर, रोचक वजह… जानें

Kohramlive : भारत में जब कोई व्यक्ति परीक्षा देने,...

मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

Kohramlive : बारिश का मौसम अपने साथ जहां ठंडक...