spot_img

‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ मिर्जापुर निवासी सुजीत कुमार सिंह की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस याचिका में सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब श्रृंखला, सिनेमा या अन्य कार्यक्रमों के लिए ‘प्री-स्क्रीनिंग’ समिति बनाये जाने का अनुरोध किया गया है।

इसके साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह बेहतर याचिका दायर करें। कोर्ट इस पर भी अश्चर्य जताया कि आखिर किसी वेब सीरीज के लिए ‘प्री-स्क्रीनिंग’ समिति कैसे हो सकती है। न्यायालय ने कहा कि यह हमेशा महसूस किया गया है कि ‘प्री-सेंसरशिप’ अनुमति योग्य नहीं है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने यह आश्चर्य भी जताया कि सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब श्रृंखलाएं, सिनेमा या अन्य कार्यक्रमों के लिए कोई ‘प्री-स्क्रीनिंग’ समिति कैसे हो सकती है।

पीठ ने कहा, ‘‘वेब श्रृंखला के लिए कोई प्री-स्क्रीनिंग समिति कैसे हो सकती है? एक विशेष कानून है। जब तक आप यह नहीं कहते कि ओटीटी (ओवर-द-टॉप) भी इसका (कानून का) एक हिस्सा है… आपको कहना होगा कि मौजूदा कानून ओटीटी पर भी लागू हो। (इसके बाद) कई सवाल उठेंगे, क्योंकि प्रसारण दूसरे देशों से होता है।’’

पीठ ने याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने का निर्देश देते हुए कहा, “ओटीटी उपग्रह प्रसारण अन्य देशों से होता है, भले ही दर्शक यहां हों। प्रदर्शन के बाद निवारण तंत्र अलग है। आपकी याचिका अधिक विस्तृत होनी चाहिए। बेहतर (याचिका) दायर करें।” शीर्ष अदालत ने लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया। इस सीरिज का अभी निर्माण हो रहा है।

इसे भा पढ़ें : सीएम ने गिरिडीह में 976 करोड़ 56 लाख की परिसंपत्तियों का किया वितरण

इसे भा पढ़ें : रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं… देखें

इसे भा पढ़ें : हजारीबाग करंट हादसे की कहानी, भुक्तभोगी और चश्मदीद की जुबानी… देखें वीडियो

इसे भा पढ़ें : 9 साल की मासूम रेप पीड़िता की मां को 3 लाख का चेक

इसे भा पढ़ें : Rishikesh में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, मची चीख पुकार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...