spot_img

हजारीबाग करंट हादसे की कहानी, भुक्तभोगी और चश्मदीद की जुबानी… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Sunil Sahu/ShivNarayan Sahu) : रविवार की भोर हजारीबाग के बड़कागांव में कोहराम मच गया। पूरा इलाका लोगों की चीख-चित्कार से गूंजने लगा। यह सब हुआ एक शख्स की झुलस कर मौत और 8 लोगों के जख्मी होने के बाद। त्योहर को लेकर रविवार को जुलूस निकाला गया था। जुलूस में करीब 200 से ज्यादा लोग शामिल थे। एक ट्रैक्टर पर कई लाउडस्पीकर और चोंगा बंधे हुए थे। गाना बजाना हो रहा था। खुशनुमा माहौल था। जुलूस छवनिया इमामबाड़ा से निकला था। बड़कागांव के पगार मोड़ के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर पर बंधा चोंगा करंट प्रवाहित 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार से सट गया। तार जमीन से लगभग 10-12 फीट ऊपर झूल रहा था। चोंगा के तार में सटते ही पूरे ट्रैक्टर में करंट दौड़ गया।

वहां मौजूद चश्मदीद मो इरफान ने बताया कि सबसे पहले माइक पकड़े मो हाफीज कमरूल होदा को करंट लगी। वह ट्रैक्टर से नीचे फेंका गये। उन्हें बचाने के दौरान मो नियामत अंसारी ट्रैक्टर से सट गये। करंट लगने से वह झुलस गये और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर के ड्राइवर रवि कुमार, लाउडस्पीकर ऑपरेटर कामेश्वर महतो सहित मो सरफराज, मो अब्दुल्लाह, मो इफ्तेखार, मो हुसैन, मो करामत अली गंभीर रूप से झूलस गये। आठ जख्मी लोगों में से पांच की हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया। वहीं तीन जख्मी लोगों का इलाज हजारीबाग के सदर अस्पताल में चल रहा है।

हादसे के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। उन्होंने हादसे का जिम्मेदार बिजली विभाग को ठहराया है। लोगों का कहना है कि सिरमा गांव के टोला पगार मोड़ के पास करंट प्रवाहित 11 हजार वोल्ट बिजली की तार की हालत जर्जर है। वहीं तार की जमीन से ऊंचाई महज 10 से 12 फीट है। गुस्साए लोगों का इल्जाम है कि 11 हजार वोल्ट के झूलते हुए तार को ऊपर करने या शिफ्ट करने के लिए कई बार विभाग में कम्प्लेन किया गया, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजा सामने है।

इधर, हादसे की फैली खबर पर पुलिस और विधायक अंबा प्रसाद मौके पर पहुंची। वहां से हजारीबाग सदर अस्पताल जाकर जख्मी लोगों का हाल जाना। बड़कागांव बीडीओ जितेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मृतक के परिजन को 5 लाख रुपए का मुआवजा और सरकारी लाभ दिया जाएगा। मौके पर इंस्पेक्टर श्याम चंद्र सिंह, थानेदार विनोद तिर्की, पश्चिमी जिप सदस्य यास्मीन निशा, पूर्वी जिप सदस्य सुनीता देवी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, पूर्व प्रमुख टूकेश्वर महतो, उप प्रमुख वचनदेव कुमार, हाजी अजहर इमाम, शमशेर अंसारी, पंचायत समिति प्रतिनिधि मो इरफान, जानिसार आलम ने जख्मी लोगों का हाल जाना। सुनें क्या बोले हादसे के चश्मदीद और एमएलए अंबा प्रसाद…

 

इसे भी पढ़ें : सगाई से लौटते-लौटते चल बसी दो बहनें… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : छात्र को नदी में डूबता देख दोस्त ने लगाई छलांग, देखें फिर क्या हुआ

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।