spot_img

सड़क हा’दसे में जख्मी सिपाही नहीं रहे, पुलिस परिवार में शोक…

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh : कर्तव्य निभाते हुये सड़क हादसे का शिकार हुये हजारीबाग पुलिस के सिपाही नरेश कुमार यादव आखिरकार जिंदगी की जंग हार गये। इलाज के दौरान रांची में उनका निधन हो गया। इस खबर से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। खबर है कि बीते 14 जुलाई को चालकुशा थाना के पुलिस पदाधिकारी और जवान एक कांड के अनुसंधान के बाद धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं, तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इनमें आरक्षी नरेश कुमार यादव का इलाज रांची के मेडिकल अस्पताल में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी 

आरक्षी नरेश कुमार यादव के पार्थिव शरीर को हजारीबाग पुलिस केंद्र लाया गया, जहां पूरे पुलिस सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान हजारीबाग के पुलिस कप्तान, ASP (अभियान), बड़कागांव के SDPO, सदर एवं बरही DSP एवं CCR के DSP सहित जिले के कई छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी मौजूद थे। सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। पुलिस परिवार ने इस कठिन घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरक्षी नरेश कुमार यादव का निधन पूरे पुलिस विभाग के लिये अपूरणीय क्षति है। कर्तव्य निर्वहन के दौरान उनका यह बलिदान हमेशा याद रखा जायेगा।

इसे भी पढ़ें : बंधु तिर्की बोले, ऐसे में मंत्री की सुरक्षा कैसे होगी?

इसे भी पढ़ें : 35 वर्षों की समाज सेवा को मिला नया मुकाम…

इसे भी पढ़ें : DC ने दिये दो और मौके… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कल भारी बारिश, स्कूल-आंगनबाड़ी सब बंद…

इसे भी पढ़ें : डोरंडा में नवविवाहिता की मौ’त, सनसनी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स में केवल 475 रुपये में होगी ये जांच, बाहर लगते हैं 4500 रुपये…

Ranchi : शरीर में लगातार जकड़न, जोड़ों का दर्द,...

प्रेम, दबाव और दो लाख की सुपारी, सनसनीखेज खुलासा…

Chatra : चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो गांव...

नायक बोले, संवाद से सुलझायें सोनम वांगचुक का आंदोलन…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर...

बेटों को तो बचा लिया, लेकिन खुद अपनी जान कुर्बान कर गया दामु…

Chaibasa : कहते हैं, पिता अपने बच्चों की जिंदगी...

60 दिन में महिला अपराध के मामलों के निष्पादन का निर्देश…

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस अब लंबित मामलों को लेकर...