Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और जनआंदोलनों का समाधान संवाद के माध्यम से होना चाहिये, न कि दमन के जरिये। विजय शंकर नायक ने कहा कि सोनम वांगचुक का लंबे समय से चल रहा अनशन केंद्र सरकार के सामने एक गंभीर मानवीय और लोकतांत्रिक सवाल खड़ा करता है। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल संवाद की पहल करे और आंदोलन का समाधान बातचीत के माध्यम से निकाले।
“लोकतंत्र में संवाद ही सबसे मजबूत रास्ता”
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली तत्कालीन UPA सरकार के समय 2011 के जन लोकपाल आंदोलन के दौरान संवाद और संसदीय प्रक्रिया के जरिये समाधान तलाशने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिये जरूरी है कि सरकार जनता की आवाज सुने और शांतिपूर्ण आंदोलनों को गंभीरता से ले। विजय शंकर नायक ने कहा कि लद्दाख से जुड़े संवैधानिक सुरक्षा, छठी अनुसूची में शामिल करने और पूर्ण राज्य के दर्जे जैसी मांगों को लेकर सोनम वांगचुक आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल करते हुये बातचीत का रास्ता अपनाया जाये। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने लद्दाख से जुड़े वादों को पूरा नहीं किया है और शांतिपूर्ण आंदोलनों के प्रति कठोर रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी आंदोलन का समाधान बातचीत और सहमति से होना चाहिये। कांग्रेस नेता ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुये कहा कि लंबे अनशन की स्थिति में सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिये। उन्होंने केंद्र से अपील की कि वह तत्काल वार्ता शुरू कर इस मामले का समाधान निकाले। उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस केंद्र सरकार के रवैये की निंदा करती है और लोकतांत्रिक अधिकारों तथा शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सम्मान की मांग करती है।
इसे भी पढ़ें : बेटों को तो बचा लिया, लेकिन खुद अपनी जान कुर्बान कर गया दामु…
इसे भी पढ़ें : 60 दिन में महिला अपराध के मामलों के निष्पादन का निर्देश…
इसे भी पढ़ें : सड़क हा’दसे में जख्मी सिपाही नहीं रहे, पुलिस परिवार में शोक…
इसे भी पढ़ें : बंधु तिर्की बोले, ऐसे में मंत्री की सुरक्षा कैसे होगी?
इसे भी पढ़ें : 35 वर्षों की समाज सेवा को मिला नया मुकाम…








