Chaibasa : कहते हैं, पिता अपने बच्चों की जिंदगी के लिये खुद मौत से भी टकरा जाता है। पश्चिमी सिंहभूम के गुवा थाना क्षेत्र में एक ऐसी ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने दो मासूम बेटों को बचाने के लिये अपनी जान कुर्बान कर दी। गुवा की लोहार बस्ती निवासी दामु हेंब्रम शुक्रवार सुबह अपने दोनों बेटों के साथ ठाकुरा गांव के समीप बहने वाली कारो नदी में नहाने गये थे। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक नदी का तेज बहाव एक परिवार के लिये जिंदगी भर का दर्द बन गया।
बेटों को डूबता देख नदी में कूद पड़ा पिता
नहाने के दौरान अचानक दोनों बच्चे गहरे पानी की ओर बहने लगे। बच्चों को डूबता देख दामु हेंब्रम ने एक पल भी नहीं सोचा और अपनी जान की परवाह किये बिना उफनती नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने अदम्य साहस दिखाते हुये दोनों बेटों को तेज बहाव से बाहर निकाल लिया और सुरक्षित किनारे तक पहुंचा दिया। लेकिन बच्चों को बचाने की इस कोशिश में दामु खुद बेहद थक चुके थे और देखते ही देखते नदी के गहरे पानी में समा गये। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर दामु को बाहर निकाला और आनन-फानन में इलाज के लिये गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक पिता ने अपने बच्चों को तो जिंदगी दे दी, लेकिन खुद हमेशा के लिये उनसे दूर चला गया। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग दामु हेंब्रम के साहस और बलिदान को नमन कर रहे हैं। मृतक दामु हेंब्रम गुवा सेल खदान के ओएचपी विभाग में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत थे। वे अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके जाने से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
इसे भी पढ़ें : 60 दिन में महिला अपराध के मामलों के निष्पादन का निर्देश…
इसे भी पढ़ें : सड़क हा’दसे में जख्मी सिपाही नहीं रहे, पुलिस परिवार में शोक…
इसे भी पढ़ें : बंधु तिर्की बोले, ऐसे में मंत्री की सुरक्षा कैसे होगी?
इसे भी पढ़ें : 35 वर्षों की समाज सेवा को मिला नया मुकाम…
इसे भी पढ़ें : DC ने दिये दो और मौके… देखें वीडियो








