spot_img

प्रेम, दबाव और दो लाख की सुपारी, सनसनीखेज खुलासा…

Date:

spot_img
spot_img

Chatra : चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो गांव स्थित बंद पड़ी पत्थर खदान से 26 जून को बरामद युवती दिव्या कुमारी के शव मामले का चतरा पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या में शामिल एक आरोपी नेपाली गंझू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी राहुल यादव की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। SDPO सन्नी वर्धन ने बताया कि मृतका दिव्या कुमारी बिहार के गया के डोभी थाना क्षेत्र के अछमा गांव की रहने वाली थी। उसका शेरघाटी थाना क्षेत्र के कुबड़ी गांव निवासी राहुल यादव के साथ प्रेम संबंध था।

प्रेम संबंध बिगड़ा, केस बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच विवाद होने के बाद दिव्या ने राहुल यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जो फिलहाल न्यायालय में लंबित है। जांच में यह बात सामने आई कि राहुल लगातार दिव्या पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब दिव्या ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो उसने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस का दावा है कि राहुल यादव ने बिहार के गया जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के खरांटी गांव निवासी नेपाली गंझू को हत्या के लिये दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसमें 25 हजार रुपये अग्रिम भी दिये गये। इल्जाम है कि दोनों ने मिलकर दिव्या की गला दबाकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने व साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को चतरा के जजलो गांव स्थित बंद पड़ी पत्थर खदान में फेंक दिया। SDPO ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया। जांच के दौरान नेपाली गंझू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। वहीं, फरार मुख्य संदेही गुनहगार राहुल यादव की खोज में ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : नायक बोले, संवाद से सुलझायें सोनम वांगचुक का आंदोलन…

इसे भी पढ़ें : बेटों को तो बचा लिया, लेकिन खुद अपनी जान कुर्बान कर गया दामु…

इसे भी पढ़ें : 60 दिन में महिला अपराध के मामलों के निष्पादन का निर्देश…

इसे भी पढ़ें : सड़क हा’दसे में जख्मी सिपाही नहीं रहे, पुलिस परिवार में शोक…

इसे भी पढ़ें : बंधु तिर्की बोले, ऐसे में मंत्री की सुरक्षा कैसे होगी?

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स में केवल 475 रुपये में होगी ये जांच, बाहर लगते हैं 4500 रुपये…

Ranchi : शरीर में लगातार जकड़न, जोड़ों का दर्द,...

नायक बोले, संवाद से सुलझायें सोनम वांगचुक का आंदोलन…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर...

बेटों को तो बचा लिया, लेकिन खुद अपनी जान कुर्बान कर गया दामु…

Chaibasa : कहते हैं, पिता अपने बच्चों की जिंदगी...

60 दिन में महिला अपराध के मामलों के निष्पादन का निर्देश…

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस अब लंबित मामलों को लेकर...

सड़क हा’दसे में जख्मी सिपाही नहीं रहे, पुलिस परिवार में शोक…

Hazaribagh : कर्तव्य निभाते हुये सड़क हादसे का शिकार...