spot_img

बंधु तिर्की बोले, ऐसे में मंत्री की सुरक्षा कैसे होगी?

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने राज्य के वित्त, वाणिज्य कर, योजना एवं विकास तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा में तैनात जवान ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो किसी वरिष्ठ मंत्री की प्रभावी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है? बंधु तिर्की ने कहा कि मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकार या प्रशासन की आलोचना नहीं की है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े एक व्यावहारिक और संवेदनशील मुद्दे को सामने रखा है। उनका सवाल था कि 16 सुरक्षाकर्मी केवल दो वाहनों में यात्रा करते हुये आखिर अपनी जिम्मेदारी प्रभावी ढंग से कैसे निभा सकते हैं? पूर्व मंत्री ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या विशिष्ट व्यक्ति की सुरक्षा, उसके साथ तैनात सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा से सीधे जुड़ी होती है। ऐसे में मंत्री द्वारा उठाये गये सवालों को हल्के में लेना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में व्यावहारिक कठिनाइयों को नजरअंदाज करना भविष्य में गंभीर परिणाम ला सकता है।

DGP से अपील, जमीनी हकीकत को प्राथमिकता दें

बंधु तिर्की ने राज्य के DGP और अन्य आला अधिकारियों से आग्रह किया कि वे इस पूरे मामले पर संवेदनशीलता के साथ विचार करें और जमीनी परिस्थितियों तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप निर्णय लें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तय मानदंडों की अनदेखी नहीं होनी चाहिये, क्योंकि इसका असर केवल एक मंत्री की सुरक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संसदीय व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। बंधु तिर्की ने याद दिलाया कि मंत्री राधाकृष्ण किशोर पहले भी नक्सली हमले का सामना कर चुके हैं। उनका क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड और यहां के लोगों के हित में लिये गए कई महत्वपूर्ण फैसलों तथा सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका के कारण मंत्री ऐसे तत्वों के निशाने पर भी रह सकते हैं, जो राज्य के विकास और शांति के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक मंत्री की सुरक्षा का नहीं, बल्कि राज्य के सभी जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट व्यक्तियों और अंततः आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। यदि समय रहते व्यावहारिक और प्रभावी निर्णय लिया जाता है, तो इससे जनता के बीच सकारात्मक संदेश जायेगा और सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा भी मजबूत होगा। बंधु तिर्की ने सरकार और पुलिस प्रशासन से इस मामले में शीघ्र, व्यावहारिक और संतुलित निर्णय लेने की अपील की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का प्रभावी समाधान हो सके और झारखंड की सकारात्मक छवि भी बरकरार रहे।

इसे भी पढ़ें : 35 वर्षों की समाज सेवा को मिला नया मुकाम…

इसे भी पढ़ें : DC ने दिये दो और मौके… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कल भारी बारिश, स्कूल-आंगनबाड़ी सब बंद…

इसे भी पढ़ें : डोरंडा में नवविवाहिता की मौ’त, सनसनी

इसे भी पढ़ें : स्कूल की प्रिंसिपल चाकू-चापड़ लेकर बोली ‘मा’रूंगी नहीं का’ट डालूंगी’… वीडियो वायरल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स में केवल 475 रुपये में होगी ये जांच, बाहर लगते हैं 4500 रुपये…

Ranchi : शरीर में लगातार जकड़न, जोड़ों का दर्द,...

प्रेम, दबाव और दो लाख की सुपारी, सनसनीखेज खुलासा…

Chatra : चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो गांव...

नायक बोले, संवाद से सुलझायें सोनम वांगचुक का आंदोलन…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर...

बेटों को तो बचा लिया, लेकिन खुद अपनी जान कुर्बान कर गया दामु…

Chaibasa : कहते हैं, पिता अपने बच्चों की जिंदगी...

60 दिन में महिला अपराध के मामलों के निष्पादन का निर्देश…

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस अब लंबित मामलों को लेकर...