Ranchi : समाजसेवी मोहम्मद नौशाद को ऑल NGO एसोसिएशन का झारखंड राज्य संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। उनका यह कार्यकाल 2 साल का होगा। उनका लक्ष्य स्पष्ट है कि झारखंड के हर जिले के NGO को एक मंच पर जोड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना। लोक सेवा समिति परिवार की ओर से मोहम्मद नौशाद को शुभकामनायें दी गई। उनका कहना है कि “सेवा ही सबसे बड़ा सम्मान है, और समाज का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी।”








