Ranchi : शरीर में लगातार जकड़न, जोड़ों का दर्द, रीढ़ में अकड़न या अर्थराइटिस जैसी समस्याओं से परेशान मरीजों के लिये राहत भरी खबर है। अब इन बीमारियों की पहचान में बेहद अहम मानी जाने वाली HLA-B27 जांच रांची के रिम्स में केवल 475 रुपये में होगी, वहीं, बाहर निजी लैब में इसी जांच के लिये मरीजों को 4,000 से 4,500 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। रिम्स के लैब मेडिसिन विभाग में यह सुविधा पिछले तीन महीनों से शुरू हो चुकी है। यहां मरीज का ब्लड सैंपल लेकर अस्पताल की अत्याधुनिक लैब में ही जांच की जाती है। इससे रिपोर्ट जल्दी मिलती है और इलाज शुरू करने में भी देरी नहीं होती। खास बात यह है कि बिहार और झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फिलहाल यह सुविधा केवल रिम्स में उपलब्ध है।
डेढ़ घंटे में पूरी होती है जांच की प्रक्रिया
लैब मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, सबसे पहले मरीज के ब्लड सैंपल से DNA अलग किया जाता है। इसके बाद RT-PCR तकनीक के जरिये HLA-B27 की जांच की जाती है। पूरी प्रक्रिया में करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है। रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाता है। रिम्स से जुड़े एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि रिम्स में इस जांच के लिये सबसे अधिक मरीज न्यूरोसर्जरी, न्यूरोलॉजी और मेडिसिन विभाग से भेजे जाते हैं।
ऑटोइम्यून बीमारियों की पहचान में बेहद अहम
HLA-B27 जांच शरीर में मौजूद एक विशेष प्रोटीन की पहचान करती है। यदि रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो इसका मतलब है कि यह प्रोटीन मौजूद नहीं है और संबंधित बीमारी की संभावना कम होती है। वहीं पॉजिटिव रिपोर्ट कुछ ऑटोइम्यून रोगों की पहचान में महत्वपूर्ण संकेत देती है। यह जांच विशेष रूप से उन मरीजों के लिये उपयोगी है, जिन्हें लंबे समय से रीढ़ और जोड़ों में दर्द, सुबह उठते समय शरीर में जकड़न, अर्थराइटिस, आंखों में सूजन या अन्य ऑटोइम्यून समस्यायें रहती हैं। समय पर जांच होने से बीमारी का पता जल्दी चलता है और इलाज भी समय रहते शुरू किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : प्रेम, दबाव और दो लाख की सुपारी, सनसनीखेज खुलासा…
इसे भी पढ़ें : नायक बोले, संवाद से सुलझायें सोनम वांगचुक का आंदोलन…
इसे भी पढ़ें : बेटों को तो बचा लिया, लेकिन खुद अपनी जान कुर्बान कर गया दामु…
इसे भी पढ़ें : 60 दिन में महिला अपराध के मामलों के निष्पादन का निर्देश…
इसे भी पढ़ें : सड़क हा’दसे में जख्मी सिपाही नहीं रहे, पुलिस परिवार में शोक…








