spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस कमिश्नर और जांच अधिकारी हाजिर हो, SC ने कहा शर्मनाक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम में तीन साल की मासूम बच्ची के यौन शोषण मामले में हरियाणा पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमिटी की कार्यशैली को संवेदनहीन और शर्मनाक बताया। कोर्ट ने सवाल उठाया कि बच्ची को बार-बार थाने, अस्पताल, कमिटी ऑफिस और कोर्ट में क्यों घुमाया गया, जबकि पुलिस सीधे उसके घर जा सकती थी। कोर्ट ने पाया कि बच्ची का बयान आरोपियों के सामने रिकॉर्ड किया गया, जो पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन है। बच्ची को 30 मिनट तक बंद कमरे में रखा गया, जिससे उसका मानसिक आघात और बढ़ा। सुप्रीम कोर्ट ने चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के सदस्यों को शो-कॉज नोटिस जारी किया और पूछा कि उन्हें हटाया क्यों न जाये।

एसआईटी गठन का फैसला

कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करने का आदेश दिया। टीम में सीनियर महिला IPS अधिकारी होंगी। हरियाणा सरकार को जल्द नोटिफाई करने और गुरुग्राम पुलिस को मामले का सारा रिकॉर्ड एसआईटी को सौंपने का निर्देश दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर और जांच अधिकारी को 25 मार्च को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने का आदेश भी दिया।

इसे भी पढ़े :13 साल की पीड़ा अंत, हरीश राणा को नम आंखों से विदाई

इसे भी पढ़े :25, 35 या 45? LPG बुकिंग नियमों पर सरकार का बड़ा खुलासा… जानें

इसे भी पढ़े :गढ़वा में ‘मिठाई पर नजर’, रेड …

इसे भी पढ़े :झारखंड में 4 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द… जानें क्यों

इसे भी पढ़े :चौपारण में तीन भट्ठियां ध्वस्त…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...