Ranchi : झारखंड में राशनकार्ड धारियों पर बड़ा एक्शन हुआ है। महीनों तक अनाज का उठाव नहीं करने वाले 4,24,404 लाभुकों के नाम सूची से हटा दिये गये हैं, जिससे लाखों लोगों को सीधा झटका लगा है। जांच में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि करीब 75% राशनकार्ड धारियों ने लंबे समय तक राशन नहीं लिया। अधिकारियों का मानना है कि इनमें से कई लोग रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में चले गये होंगे, जिसके कारण वे नियमित तौर पर राशन नहीं उठा पाये। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पूरे झारखंड में 8,02,685 ऐसे राशनकार्ड धारक हैं, जो लंबे समय से राशन नहीं ले रहे थे। इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिनकी कोई स्पष्ट जानकारी भी विभाग के पास नहीं है और इन्हीं के नाम काटे गये हैं।
सबसे ज्यादा असर इन जिलों में
पूर्वी सिंहभूम: 1.47 लाख से ज्यादा नाम कटे
धनबाद: करीब 59 हजार
पश्चिम सिंहभूम: 43 हजार+
सरायकेला-खरसावां: 32 हजार+
अभी करीब 1.95 लाख राशन कार्डों की जांच अभी बाकी है, ऐसे में आने वाले दिनों में और भी नाम सूची से हटाये जा सकते हैं। सरकार की इस कार्रवाई ने साफ संकेत दे दिया है कि जो राशन नहीं ले रहे, उनका कार्ड अब सुरक्षित नहीं है।
इसे भी पढ़ें : 13 साल की पीड़ा अंत, हरीश राणा को नम आंखों से विदाई












