spot_img
spot_img

चौपारण में तीन भट्ठियां ध्वस्त…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिये हजारीबाग जिला प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुये चौपारण क्षेत्र में छापेमारी कर तीन अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई DC के निर्देश पर और सहायक आयुक्त उत्पाद के देखरेख में की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने चौपारण थाना क्षेत्र के असनाचूवा और गोरमोरवा गांव में छापेमारी अभियान चलाया। यहां अवैध रूप से संचालित तीन अलग-अलग महुआ चुलाई शराब की भट्ठियों को पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान घटनास्थल और आसपास छिपाकर रखा गया करीब 2200 किलोग्राम किन्वयन योग्य जावा महुआ मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम ने शराब बनाने की सामग्री, बर्तन और उपकरण एवं करीब 130 लीटर अवैध चुलाई शराब भी जब्त किया। उत्पाद विभाग के अनुसार इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। टीम में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार, अंटोनी बागे एवं अनूप कुमार सिंह सहित सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें : नीतीश कुमार फिर बने JDU के ‘सर्वेसर्वा’, चौथी बार चुने गये निर्विरोध…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...