UP : ”हरेक दिलजलों का तर्जुबा है ये हसीनों से दामन बचाया करो, कहते हैं उजाले में खोटे सिक्का नहीं चला करते, हुस्न वालों में एक बुराई यह है कि यह किसी से वफा नहीं करते। दोस्ती, दर्द, चाहत, मोहब्बत, सब उसके वास्ते दिल्लगी थी, कैसे उसपर भरोसा करते, हम यह जानते थे कि वह मतलबी है। प्यार में धोखा देने की सजा केवल मौत है, इस वजह से उसने आसमां को मौत के घाट उतार दिया। उसे पुलिस डंटे का न डर है और न आसमां की हत्या करने का कोई अफसोस।” आसमां के प्रेमी अदनान ने बड़े ही रौब से उक्त सारी बातें कैमरे के सामने कहते हुये अपना गुनाह कबूल कर लिया। अदनान को यह शक था कि आसमां फोन पर किसी अन्य युवक से लगल रहती है, क्योंकि जब कभी वह आसमां को फोन करता था, तब उसका फोन बीजी बताता।
लगभग 29 साल की आसमां की हत्या के जुर्म में पकड़े गये अदनान ने पुलिस को बताया कि बीते कई साल से उसका आसमां से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों में देह का रिश्ता भी कायम हो चुका था। दोनों छुप-छुप कर एक दूसरे से मिला करते थे। आसमां के पास एक छोटा मोबाइल था, जिसमें ठीक से आवाज नहीं आती थी। ऐसे में उसने कुछ दिनों पहले एक नया स्मार्ट फोन आसमां को दिलाया था। जब वह फोन करता तो आसमां का नंबर व्यस्त आता था। इससे उसे शक होने लगा कि आसमां किसी अन्य युवक से भी लगल रहती है। इस बात को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा भी हुआ था। तब उसने भयानक मन बना लिया। पहले से तय प्लानिंग के अनुसार उसने आसमां को बीते मंगलवार को मिलने एक कब्रिस्तान के पास बुलाया। यहां उसने आसमां के फोन में अन्य युवकों के फोन नंबर और कॉल डिटेल को देखा। यह देख उसका खून खौल गया। इसके बाद उसने आसमां के गले पर तेज धारदार हथियार से वार कर उसे सदा के लिये मौत की नींद सुला दी। घटना को अंजाम देने के बाद अदनान उसका मोबाइल लेकर भाग गया। आसमां का पति सलीम एक होटल में काम करता है। जिससे उसके घर का खर्चा-पानी चलता है। मंगलवार की सुबह भी सलीम अपने काम पर चला गया था।
आसमां की लाश खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी में कब्रिस्तान के पास मिली। उसका गला कटा हुआ था। डेड बॉडी की पहचान आसमां के तौर पर हुई। कानाफुसी में आसमां के प्रेमी अदनान का नाम पुलिस तक आया। पुलिस ने अदनान को उठा लिया। पूछताछ में वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस का कहना है कि आसमां के परिवार से अबतक कोई आवेदन नहीं मिला है।
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें
इसे भी पढ़ें :चुनाव आचार संहिता खत्म
इसे भी पढ़ें :डॉ भारती के 27 लाख रुपये गटक गये बेईमान बाप और बेटी
इसे भी पढ़ें :सुनीता केजरीवाल की बढ़ सकती है मुसीबत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :रेपिस्टों का कुछ नहीं बिगड़ा, शर्म से झुक गया सबका माथा
इसे भी पढ़ें :गिरफ्तार पांच महिलाओं की बातें सुन ठनक गया पुलिस का माथा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :भाजपा प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी ने तीन को रौंदा, मचा बवाल…
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…












