Motihari : कुख्तात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक सक्रिय गुर्गा रक्सौल में धर लिया गया। उसे मोतिहारी पुलिस ने बेतिया पुलिस की मदद से अरेस्ट किया है। पुलिस की गिरफ्त में आये इस गुर्गे का नाम विनय गुप्ता बताया गया। विनय पश्चिम चंपारण के इनरवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य शशांक पांडे का बेहद करीबी बताया गया। इस बात का खुलासा आज रक्सौल SDPO धीरेंद्र कुमार ने किया। SDPO ने बताया कि रक्सौल और बेतिया DIO की टीम लगातार इस गैंग पर नजर रखी थी। शशांक पांडे के जेल जाने के बाद से यह काफी एक्टिव हो गया था। पुलिस को इंफॉर्मेशन मिली कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा विनय गुप्ता रक्सौल आया हुआ है। कुछ खुराफाती करने की फिराक में है। टीम ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा। पुलिस को दिये अपने बयान में विनय ने खुलासा किया कि उसने शशांक पांडेय को बीरगंज में मकान दिलाने में मदद की थी। शशांक पांडे और त्रिभुवन साह को 22 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
इसे भी पढ़ें : नॉमिनेशन के बाद भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ का दावा… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का हुआ एक्सीडेंट…
इसे भी पढ़ें :आज इन जिलों में हीट वेव से रहे सतर्क…
इसे भी पढ़ें :JAC बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट…यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :कार में बड़े काम का है ये बटन, कूल-कूल कर देगा… जानें
इसे भी पढ़ें :कल से बदल सकते हैं ये 4 नियम…
इसे भी पढ़ें :भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का हुआ एक्सीडेंट…
इसे भी पढ़ें :मई में 14 दिनों तक बैंक बंद…
इसे भी पढ़ें :स्कूलों की छुट्टी का फैसला स्वागत योग्य : अजय राय
इसे भी पढ़ें :झारखंड के सभी स्कूल बंद, किस क्लास तक… जानें
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें















