Ranchi(Kuldeep/Kavita) : रांची से सटे ओरमांझी में रविवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। प्राचीन महावीर मंदिर के नव निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अवसर पर निकली भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुये।
ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा
ओरमांझी के प्राचीन महावीर मंदिर परिसर से पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की गई। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु और मातृशक्ति शामिल हुई। “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा गाजे-बाजे के साथ डोमा नदी तट तक पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। डोमा नदी से पवित्र जल भरकर श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। यज्ञ स्थल पर कलश स्थापना के साथ पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।
अयोध्या से पहुंचे आचार्यों ने कराया अनुष्ठान
धार्मिक आयोजन में अयोध्या से आये कथा व्यास और आचार्यों ने वैदिक परंपरा के अनुसार अनुष्ठान संपन्न कराया। कथा व्यास आचार्य वत्स जी महाराज ने भगवान श्रीराम के अवतार और जन्म के उद्देश्य पर प्रवचन दिया। आचार्य सत्यम जी, कमलेश शास्त्री, राजेश शास्त्री और रौशन शास्त्री ने पूजा-अर्चना कराई। राम कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर नजर आये। पूरा क्षेत्र रामनाम और भक्ति के माहौल में डूबा रहा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये। आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में सनातन धर्म की चेतना पुनः जागृत हो रही है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में हो रहे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार और एकता को मजबूत कर रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी और पूर्व विधायक रामकुमार पाहन भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु महायज्ञ में शामिल हुये। महायज्ञ और कलश यात्रा को सफल बनाने में आयोजन समिति और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक दिलीप मेहता, अध्यक्ष आनंद मेहता और सचिव पंकज महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांव के युवाओं और महिलाओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
ओरमांझी में निकली यादगार कलश यात्रा… देखें वीडियो #ormanjhi #kalashyatra #ranchi pic.twitter.com/BK09iwvhve
— KohramLive (@KohramLive) May 10, 2026
इसे भी पढ़ें : बिहार में खत्म होगा विजिलेंस डिपार्टमेंट, DSP से लेकर SI तक अब…
इसे भी पढ़ें : रिसॉर्ट में ‘गंदे खेल’ का खुलासा, ग्रामीणों ने मारा छापा, कई जोड़े मिले…
इसे भी पढ़ें : जयमाला से पहले दुल्हन फरार, छोटी बहन संग हुई शादी…
इसे भी पढ़ें : बाप-बेटे का काला कारोबार बेनकाब, लाखों कैश मिले…
इसे भी पढ़ें : Garhwa : शादी वाले घर में रोना-धोना… जानें क्यों







