बोकारो में DSP का सख्त संदेश, थाना डर का नहीं, भरोसे का केंद्र बने…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : बोकारो में पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील और जनहितकारी बनाने के लिये पुलिस प्रशासन ने अहम पहल की है। बेरमो के तेज-तर्रार DSP बी.एन. सिंह ने विभिन्न थानों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को जनता के साथ व्यवहार, अनुशासन और डिजिटल जिम्मेदारी को लेकर स्पष्ट निर्देश दिये। DSP बी.एन. सिंह ने पुलिस मुख्यालय और बोकारो पुलिस कप्तान के निर्देश पर थानों का निरीक्षण किया।दुग्धा थाना, बोकारो झरिया ओपी और चंद्रपुरा थाना का निरीक्षण किया गया। थाना व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की समीक्षा की गई। आम लोगों के प्रति पुलिस के व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया गया। DSP बीएन सिंह ने कहा कि थाना आने वाला हर फरियादी सम्मान और संवेदनशीलता का हकदार है।

पुलिसकर्मियों को दिये अनुशासन और व्यवहार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस जवानों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ विनम्र व्यवहार करने को कहा गया। समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। DSP बीएन सिंह ने कहा कि वर्दी अधिकार के साथ अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। सभी पुलिसकर्मियों को यूनिफॉर्म व्यवस्थित और अनुशासित ढंग से पहनने का निर्देश दिया गया।OD ऑफिसर और थाना मुंशियों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत कार्य करने को कहा गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद बढ़ाने पर जोर

बैठक में गांवों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। DSP बीएन सिंह ने कहा कि पुलिस सिर्फ थानों तक सीमित न रहे। पुलिसकर्मियों को गांवों में जाकर लोगों से सीधे संवाद करने का निर्देश दिया गया। जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान में सहयोग करने को कहा गया। जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों को पत्र भेजकर मदद करने का निर्देश दिया गया।

डिजिटल अनुशासन पर दी चेतावनी

बैठक में डिजिटल संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। कनीय पुलिसकर्मियों को डिजिटल संसाधनों के सही उपयोग के प्रति जागरूक रहने को कहा गया। DSP बीएन सिंह ने चेतावनी दी कि डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग कर साक्ष्यों से छेड़छाड़ न की जाये। निजी हित साधने के लिये तकनीक के गलत इस्तेमाल पर सख्त निर्देश दिये गये। इधर, थानों में व्यवहार और सुनवाई को लेकर उठने वाली शिकायतों के बीच DSP बी.एन. सिंह का यह निरीक्षण पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और संवेदनशील बनाने की कोशिश माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में निकली यादगार कलश यात्रा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिहार में खत्म होगा विजिलेंस डिपार्टमेंट, DSP से लेकर SI तक अब…

इसे भी पढ़ें : रिसॉर्ट में ‘गंदे खेल’ का खुलासा, ग्रामीणों ने मारा छापा, कई जोड़े मिले…

इसे भी पढ़ें : जयमाला से पहले दुल्हन फरार, छोटी बहन संग हुई शादी…

इसे भी पढ़ें : बाप-बेटे का काला कारोबार बेनकाब, लाखों कैश मिले…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महंगाई का झटका! बढ़ गये दूध के दाम… जानें कितना

Kohramlive : आम लोगों की जेब पर महंगाई का...

बिहार का युवक रांची में इस हाल में मिला, सनसनी…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोन्हा...

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौ’त, सामने आई नई जानकारी… जानें

UP : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले… जानें

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार...