Bihar : बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुये निगरानी अन्वेषण संवर्ग को समाप्त करने का फैसला लिया है। सरकार के अनुसार यह कदम पुलिस व्यवस्था में एकरूपता और प्रशासनिक कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
DSP, इंस्पेक्टर और SI मुख्य पुलिस संवर्ग में होंगे समायोजित
सरकार के फैसले के बाद निगरानी अन्वेषण संवर्ग में कार्यरत अधिकारियों को बिहार पुलिस के मुख्य संवर्ग में शामिल किया जायेगा। निगरानी संवर्ग के DSP, पुलिस इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर गृह विभाग के अधीन मुख्य पुलिस संवर्ग में समायोजित होंगे। सरकार ने कहा कि यह निर्णय बिहार पुलिस अधिनियम-2007 के प्रावधानों के अनुरूप लिया गया है। DSP अधिकारियों को बिहार पुलिस सेवा में उनकी पहली नियुक्ति की तिथि से समायोजित किया जायेगा। पुलिस इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर, खासकर 2014 और 2023 बैच के अधिकारियों को समकक्ष पदों में शामिल किया जायेगा।
सेवा अवधि और अधिकारों पर नहीं पड़ेगा असर
सरकार ने अधिकारियों की सेवा सुरक्षा को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। फैसले से अधिकारियों की सेवा अवधि और नौकरी की निरंतरता प्रभावित नहीं होगी। अधिकारियों के अनुभव और सेवा को लगातार माना जायेगा। सभी संबंधित अधिकारियों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे। वरीयता सूची को लेकर सरकार ने अलग व्यवस्था लागू की है। समायोजित अधिकारियों को संबंधित बैच के बिहार पुलिस अधिकारियों की अंतिम रैंक के बाद स्थान दिया जायेगा। बिहार लोक सेवा आयोग और बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की अनुशंसा सूची में इन्हें अंतिम स्थान के बाद जोड़ा जायेगा। सरकार का मानना है कि इससे प्रशासनिक संरचना स्पष्ट और व्यवस्थित बनेगी।
सरकार ने बताया संरचनात्मक सुधार
गृह विभाग इस फैसले को पुलिस प्रशासन में बड़े सुधार के रूप में देख रहा है। सरकार के अनुसार इससे निगरानी और पुलिस विभाग के बीच बेहतर तालमेल बनेगा। अलग संवर्ग की जटिल व्यवस्था खत्म होने से कामकाज अधिक सरल और प्रभावी होगा।
इसे भी पढ़ें : रिसॉर्ट में ‘गंदे खेल’ का खुलासा, ग्रामीणों ने मारा छापा, कई जोड़े मिले…
इसे भी पढ़ें : जयमाला से पहले दुल्हन फरार, छोटी बहन संग हुई शादी…
इसे भी पढ़ें : बाप-बेटे का काला कारोबार बेनकाब, लाखों कैश मिले…
इसे भी पढ़ें : Garhwa : शादी वाले घर में रोना-धोना… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : Hazaribagh : शादी से तीन दिन पहले गायब हुई दुल्हन, फिर क्या हुआ… जानें







