माओवादियों को लगी चोट तो सुरक्षाबलों के साथ क्‍या हो गया, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

LOHRDAGA (RAJESH/RUPAM): माओवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में निकले सुरक्षाबलों का माथा उस वक्‍त चकरा गया, जब घनघोर जंगल में एक बंकर मिला। सर्च के दौरान बंकर से भारी मात्रा में डेटोनेटर, अनाज, नक्‍सली पर्चा, पिट्ठू और रोजाना इस्‍तेमाल करने के सामान मिले। सुरक्षाबलों ने सारा सामान जब्‍त कर बंकर को ध्‍वस्‍त कर‍ दिया। पुलिस को भनक लगी थी कि 15 लाख का इनामी भाकपा माओवादी का रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू इलाके में घूम रहा है। उसके साथ दस्‍ते के 40-50 सदस्‍य और हैं। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सब इकट्ठा हुये हैं। मिली खबर पर सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्‍त टीम बनाई गई। टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर बाद ही माओवादियों से सुरक्षाबलों का सामाना हो गया। दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी होने लगी। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल और पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में कई जगह खून के ताजा धब्‍बे मिले। पुलिस का दावा है कि सुरक्षाबलों की गोली से कई माओवादी घायल हुये और भाग गये।

गुरुवार को हुये मुठभेड़ के बाद आज यानी शुक्रवार को भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन के दरम्‍यान जंगल में माओवादियों द्वारा प्‍लांटेड आईईडी ब्‍लास्‍ट कर गया। इस विस्‍फोट में कोबरा बटालियन के दो जवान जख्‍मी हो गये। घायल जवानों के नाम दिलीप कुमार और नारायण दास है। दोनों को एयरलिफ्ट कर रांची के खेलगांव लाया गया। जहां से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रांची पुलिस ने जवानों को मेडिका अस्‍पताल तक पहुंचाया। डीजीपी नीरज सिन्‍हा, ADG संजय आनंद लाटकर सहित कई आलाधिकारी घायल जवानों का हाल जानने मेडिका अस्‍पताल पहुंचे। माओवादियों और उग्रवादियों की कमर तोड़ने में लगातार झारखंड पुलिस जुटी है। डीजीपी खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डर से कुछ बड़े हार्डकोर उग्रवादी हथियार डालकर नतमस्तक हो गए और जो फन उठाए रखे, उन्हें कुचल दिया गया।

इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : शादी के 5 दिन बाद ही बहन को ले भागा चचेरा भाई

इसे भी पढ़ें :iPhone में Dual Sim Card और Memory card क्यूं नही होता

इसे भी पढ़ें :सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, एक SPO शहीद

इसे भी पढ़ें :घर बैठे ही मोबाइल नंबर पोर्ट करना है इतना आसान, जानें कैसे…

इसे भी पढ़ें : IED विस्फोट में 2 जवान जख्‍मी, किया गया एयरलिफ्ट

इसे भी पढ़ें : दूसरी शादी कर रहा था पति, पटरी पर बैठी पत्‍नी, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें : हे भगवान… 6 नौजवान लड़कों के साथ ये क्‍या हो गया

इसे भी पढ़ें : बाप रे… इतना दर्दनाक हादसा, देखने वालों की कांप गई रूह

इसे भी पढ़ें : उधर घर वालों ने प्रेमी को पीटा, इधर प्रेमिका ने कर डाला बड़का कांड

इसे भी पढ़ें : बिल से निकलते ही दबोच लिया गया ‘चूहा’!

इसे भी पढ़ें : Fever में गर्म क्यों हो जाता है शरीर

इसे भी पढ़ें : UP Election 2022: पहले चरण में पड़े 60.17% मतदान, देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : चतरा पुलिस ने गाड़ी रोक अंदर झांका तो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर...

लाइन होटलों में पुलिस की रेड…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण थाना क्षेत्र के लाइन होटलों...