घर बैठे ही मोबाइल नंबर पोर्ट करना है इतना आसान, जानें कैसे…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : जब आप कोई नया प्लान या नया नंबर लेने जाते हैं तो टेलीकॉम कंपनियां तमाम सुविधाएं देने के लंबे-चौड़े दावे करते हैं, लेकिन जब आप किसी सर्विस के बारे में शिकायत करने जाते हैं तो कंपनियों के स्टाफ का व्यवहार एकदम बदल जाता है। कोई नेटवर्क से परेशान है तो कोई कॉल ड्रॉप से और कोई स्लो इंटरनेट से, लेकिन परेशान सभी हैं। तो अब सवाल यह है कि यदि आप अपनी कंपनी की सर्विस से खुश नहीं हो तो दूसरी कंपनी में अपने नंबर को कैसे पोर्ट कराएं। आइए आज हम आपको सिम कार्ड पोर्ट कराने का सबसे आसान तरीका बताते हैं।

अगर आप किसी दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर के सस्ते प्लान का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप आसानी से अपना नंबर पोर्ट कर सकते हैं।  नंबर पोर्ट करने का फायदा यह होता है कि आप अपना नंबर बदले बिना ही वर्तमान टेलीकॉम कंपनी को बदल कर नई कंपनी की सेवाएं ले सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में केवल आपका सिम कार्ड बदला जाएगा।

क्या है पोर्टेबिलिटी सुविधा

  • मोबाइल नंबर पोर्ट कराने की सुविधा 2009 में शुरू की गई थी। इस सुविधा के तहत आप 1900 नंबर पर एक मैसेज भेजकर अपना नंबर पोर्ट करा सकते हैं।
  • पिछले दिनों TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को पोर्टेबिलिटी को लेकर कड़ा संदेश दिया था। TRAI ने कुछ ‘प्रीपेड वाउचर’ में ‘आउटगोइंग एसएमएस’ सुविधा प्रदान नहीं करने वाली दूरसंचार सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनियों पर भी कड़ा ऐतराज जताया था।
  • TRAI को यूजर्स ग्राहकों से शिकायतें मिली थी कि वे अपने प्रीपेड खातों में पर्याप्त राशि होने के बावजूद ‘मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी’ सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूपीसी (यूनिक पोर्टिंग कोड) सृजित करने के लिए निर्धारित नंबर 1900 पर एसएमएस भेजने नहीं पा रहे हैं।
  • TRAI ने अपने संदेश में कहा था- सभी सेवाप्रदाताओं को निर्देश दिया जाता है कि वे दूरसंचार मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी नियमन, 2009 के तहत प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों श्रेणी के मोबाइल फोन ग्राहकों को मोबाइल फोन पोर्टेबिलिटी की सुविधा के लिये 1900 पर यूपीसी को लेकर एसएमएस भेजने की सुविधा दें।  यह सुविधा सभी ग्राहकों को मिलनी चाहिए, भले ही वे कितने भी मूल्य का वाउचर क्यों नहीं इस्तेमाल कर रहे हों।

 सिम कार्ड पोर्ट कैसे करें

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर से एक मैसेज भेजें।
  2.   मैसेज में PORT लिखकर स्पेस दें और फिर अपना 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर लिखें। उदाहरण के तौर पर यदि
  3. आपका मोबाइल नंबर 1234567890 है तो आप इस तरह मैसेज लिखें- PORT 1234567890।
  4.   अब मैसेज को 1900 पर भेज दें।
  5.   मैसेज भेजने के बाद आपको मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा जिसमें एक कोड होगा।
  6.  इस कोड को लेकर उस कंपनी के किसी नजदीकी स्टोर पर जाएं जिसमें आप सिम पोर्ट कराना चाहते हैं या फिर
  7. किसी मोबाइल या टेलीकॉम दुकान पर जाएं।
  8.  इसके बाद दुकानदार आपके मैसेज की पुष्टि करेगा और पहचान पत्र लेकर आपको नया सिम कार्ड दे देगा।
  9.   नया सिम देने के बाद दुकान वाला ही आपको बता देगा कि आपका नया सिम कार्ड कब चालू होगा।

इसे भी पढ़ें : दूसरी शादी कर रहा था पति, पटरी पर बैठी पत्‍नी, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें : हे भगवान… 6 नौजवान लड़कों के साथ ये क्‍या हो गया

इसे भी पढ़ें : बाप रे… इतना दर्दनाक हादसा, देखने वालों की कांप गई रूह

इसे भी पढ़ें : उधर घर वालों ने प्रेमी को पीटा, इधर प्रेमिका ने कर डाला बड़का कांड

इसे भी पढ़ें : बिल से निकलते ही दबोच लिया गया ‘चूहा’!

इसे भी पढ़ें : Fever में गर्म क्यों हो जाता है शरीर

इसे भी पढ़ें : UP Election 2022: पहले चरण में पड़े 60.17% मतदान, देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : चतरा पुलिस ने गाड़ी रोक अंदर झांका तो…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च होगा Motorola Razr Fold, कीमत जान उड़ जायेंगे होश…

Kohramlive : स्मार्टफोन की दुनिया में Motorola अपना सबसे...

सबसे सस्ती Harley Davidson Sprint की एंट्री तय, Hero बनायेगी भारत में…

Kohramlive : रफ्तार, रॉयल लुक और भारी आवाज Harley...

Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें

Kohramlive : मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों के बीच...

Coconut water : नारियल में पानी है या नहीं, इस देसी जुगाड़ से जानें…

भीषण गर्मी में Coconut water से बेहतर कुछ नहीं, लेकिन कई बार बाहर से हरा-भरा दिखने वाला नारियल अंदर से सूखा निकलता है।