spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बिल से निकलते ही दबोच लिया गया ‘चूहा’!

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Pawan Thakur) : PLFI के 2 लाख के इनामी और मोस्ट वांटेड चूहा उर्फ अवधेश जायसवाल के गिरफ्तार होने की खबर खूब वायरल हो रही है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि किसी भी छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी ने अब तक नहीं की है। यह वही चूहा है जिसका नाम रंगदारी मांगने में खूब उछला था। उसकी मुड़ी पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम भी रखा है। जिसके बाद चूहा बिल में घुस गया था। यहां याद दिला दें कि बीते 17 जनवरी को PLFI सुप्रीमो दीनेश गोप ने संगठन का विस्तार किया था। झारखंड को 6 जोन में बांटा, जिसमें बिहार की जिम्मेदारी अवधेश उर्फ चूहा को सौंपी गई थी।

दो एके-47 के साये से घिरे इस चूहे का पूरा नाम है अवधेश कुमार जायसवाल उर्फ अबोध कुमार जायसवाल उर्फ बिहारी उर्फ चूहा। यह बिहार के नालंदा जिले के चिकसौरा बाजार का रहने वाला है। इसकी फितरत केवल लोगों को डराना-हड़काना और उनसे बतौर लेवी मोटी रकम वसूलना है। ऐसे कई चूहे ने दो दशक पहले भी राजधानी में दस्तक देने की हिमाकत दिखाई थी। तब पुलिस ने उनकी कमर तोड़कर रख दी थी। डर से कुछ बड़े हार्डकोर उग्रवादी हथियार डालकर नतमस्तक हो गए और जो फन उठाए रखे, उन्हें कुचल दिया गया। संगठन में हाल के दिनों में कुछ ऐसे चेहरों को जोड़ा गया है, जो समाज में भोले-भाले माने जाते हैं या फिर हैं सफेदपोश। इनका काम सिर्फ ऐसे लोगों का नाम और फोन नंबर जुटाना, जिनके पास माल है। नाम, नंबर और पारिवारिक हैसियत जुटाकर यह सूचना सीधे पहुंचती थी चूहा तक और चूहा के जरिए सुप्रीमो दिनेश गोप तक। सुप्रीमो से इशारा मिलते ही शुरू हो जाता था डराने-धमकाने और माल मांगने का सिलसिला। कई बार तो वीडियो कॉल कर रंगदारी की मांग की गई थी।

कुछ ऐसे चर्चित रंगदारी के मामले जिनमें उछला था ‘चूहा’ का नाम

  • रांची के बिल्डर अभय सिंह (अब मृत) से मांगी गई 2 करोड़ की रंगदारी, डराने के लिए दफ्तर में फेंका गया था बम
  • तुपुदाना में रहने वाले अनीश शर्मा से एक करोड़ रुपये की मांगी गई रंगदारी
  • तुपुदाना में ही राइस मिल संचालक प्रवीण कुमार से भी एक करोड़
  • अपर बाजार के कारोबारी से 50 लाख मांगे गए
  • धुर्वा के टेंट व्यवसायी संदीप कुमार से 50 लाख, डराने के लिए घर में दागी गोली
  • अपर बाजार के दवा व्यवसायी विजय सिंघानिया से भी 50 लाख की रंगदारी मांगी गई
  • डॉक्टर शंभू प्रसाद से 20 लाख
  • कांके के एक जमीन कारोबारी से 30 लाख रुपये मांगी गई रंगदारी

इसे भी पढ़ें : चूहा हो या बिल्ली, घुस जाओ बिल में, वर्ना… बिल से निकला आतंक का एक ‘चूहा’, कुतर रहा सुकून

इसे भी पढ़ें : पुलिस और उग्रवादी में ताबड़तोड़ फायरिंग, बच निकला सुप्रीमो दिनेश गोप, चूहा फिर से बिल में, मिले हथियार, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्‍तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्‍मेदारी…

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: