spot_img
spot_img
spot_img

चतरा पुलिस ने गाड़ी रोक अंदर झांका तो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chatra (Jori) (Anuj Kumar) : चतरा में अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ाई है। जिले की जोरी पुलिस ने बीती रात 42 पेटी दारू जब्त किया। इन पेटियों में से कुल 1634 शराब की बोतलें निकली। साथ ही एक तस्कर को भी दबोचा गया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम अनील कुमार है और वह राजस्थान का रहनेवाला है।

हंटरगंज सर्किल इंस्पेक्टर ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुलिस कप्तान राकेश रंजन की कान में खबरीलाल ने फूंक मारी कि एक गाड़ी में भारी मात्रा में शराब बिहार ले जाया जा रहा है। गाड़ी का नंबर BR01PB-8897 है। एसपी ने बिना देर किये कार्रवाई का निर्देश दिया। जोरी थानेदार गुलाम सरवर के नेतृत्व में प्रतापपुर-जोरी मोड़ के पास गाड़ियों की चेकिंग शुरू की गई। चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या BR01PB-8897 को भी रोका गया। अंदर तलाशी ली गई तो 42 पेटी में से 1634 बोतल अंग्रेजी शराब की बोलते मिलीं। पुलिस ने ड्राइवर को धर दबोचा और गाड़ी सहित दारू को जब्त कर लिया। पकड़े गये शराब की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये है।

इधर, पुलिस को दिये अपने बयान में गिरफ्तार अनील ने बताया कि शराब की पेटियां वह डाल्टनगंज से लेकर चला था।कमलेश नाम के शख्स के पास से उसने ये पेटियां ली थी। उसे ये शराब बिहार के डोभी में विकास को देना था। मगर चतरा में ही पकड़ा गया। मामले में जोरी थाना में संख्या 13/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं अनील को जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Gangster अमन साहू तक पहुंचाता था बम और हथियार, ATS ने यहां से दबोचा

इसे भी पढ़ें : Latehar में आधे घंटे तक चली ताबड़तोड़ गोलियां, फिर…

इसे भी पढ़ें : जमीन के लफड़े में हुई झोंटा-झोटी, कहीं न हो जाये बड़का बवाल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : AJSU नेता को छुरा दिखा कर लूटा था, देखिये पुलिस ने क्या किया

इसे भी पढ़ें : शादी से लौट रहा था परिवार, रास्ते में ही मची चीख-पुकार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...