spot_img
spot_img
spot_img

जांच रिपोर्ट बयां कर गई… बेईमान है नामकुम का बीडीओ… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : गरीबों के निवाले को एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचाने वाले ठेकेदारों से प्रतिमाह 40 हजार रुपये की नाजायज वसूली और रुपये नहीं देने वाले को झूठे मुकदमे में फंसाने वाले नामकुम के बीडीओ ज्ञान रंजन जायसवाल की करतूत वायरल हो गई। रांची के नये डीसी राहुल कुमार सिन्हा तक जब यह वीडियो पहुंचा तक उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए टीम बना दी। गठित जांच टीम ने डीसी को सौंपी जांच रिपोर्ट में इस बात को सत्य करार दिया है कि बीडीओ बेईमान है। उसने इसी साल के 22 मार्च को एक ठेकेदार संजीत कुमार यादव को डरा-धमका कर उनसे पांच लाख रुपये वसूल लिये। वहीं बाकी ठेकेदारों को भी महीना 40 हजार रुपये बांध दिया। ठेकेदार संजीत का इल्जाम है कि उसने महीना 40 हजार रुपये देने में जब दिक्कत जताई, तो उसे खूब टॉर्चर किया जाने लगा। इतना ही नहीं, एक साजिश के तहत खरसीदाग थाने में बीते 25 मार्च को FIR दर्ज कराया गया। उसपर 20 क्विंटल चावल और गेहूं के गोलमाल करने का इल्जाम लगाया गया। यह FIR डीलर मनीष टोप्पो द्वारा दर्ज कराई गई।

बीडीओ ने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी। टॉर्चर से आजिज ठेकेदार संजीत इस बात की शिकायत जिला आपूर्ती पदाधिकारी से की। वहीं उन्हें सबूत के तौर पर वीडियो क्लिपिंग भी दी गई। जांच में यह बात उभर कर सामने आई कि बीडीओ के डर से हर ठेकेदार आतंकित था। प्रतिमाह रुपये नहीं देने वाले ठेकेदारों को बीडीओ द्वारा धमकी दी जाती थी। ठेकेदारों का जमकर भयादोहन किया जाता था। बीडीओ की बात को टालने की हिम्मत स्थानीय थाना की पुलिस भी नहीं जुटा पाती थी। संजीत की तरह ऐसे कई ठेकेदार हैं जिन्होंने अपना दुखड़ा अलग-अलग तरीके से आला अधिकारियों से तक पहुंचाई है। उम्मीद है कि जांच रिपोर्ट पर बीडीओ के खिलाफ बहुत जल्द विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : गृह मंत्रालय ने अनुकंपा नियुक्ति का बदला नियम, अब ऐसे मिलेगी नौकरी

इसे भी पढ़ें :झारखंड में 8 IPS इधर से उधर, किशोर कौशल बने रांची के नये SSP

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे सीएम हेमंत सोरेन के PA

इसे भी पढ़ें :OMG! रोहित के छक्के से बच्ची जख्मी, देखें हिटमैन का करारा शॉट

इसे भी पढ़ें :ऐतराज जताने वाले मामा का क्या हाल किया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पाकुड़ में ब*मबाजी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :रिश्ता तय करने गये मुर्मू की डेड बॉडी इस हाल में मिली

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...