GUMLA: मेला घूमने गई नाबालिग के साथ तीन युवकों ने दरिंदगी की। किसी तरह जान बचाकर भागी बच्ची पूरी रात जंगल में छिपती-फिरती रही। सुबह किसी तरह घर पहुंची। डरी-सहमी बच्ची ने घटना की जानकारी पहले दिन किसी को नहीं दी। दूसरे दिन किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसने पूरी बात घरवालों को बताई। परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के महुआ टोली जंगल में हुई। तीनों आरोपी भी नाबालिग बताये जा रहे हैं।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पीड़िता गुरुवार को अपने घर से सहेली के घर जाने की बात कहकर लाह टोंगरी मेला घूमने चली गई थी। मेले से तीन युवकों ने हथियार के बल पर उसका अपहरण कर लिया। बच्ची को बाइक से महुआ टोली जंगल ले गये। जान से मारने की धमकी देकर तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि घटना के दौरान वह चीखती-चिल्लाती रही। मगर आरोपियों को दया नहीं आई। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागी और जंगल में छिप गई। रातभर जंगल में छिपती रही। सुबह किसी तरह घर पहुंची और सारी बात परिजनों को बताई। इस संबंध में सिसई के थाना प्रभारी रवि होंगहंगा ने बताया कि हथियार के बल पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। लिखित शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों नाबालिग हैं, पूछताछ के बाद सभी को रिमांड होम भेजा जाएगा।
Read More :न्यू ईयर के पहले दिन पीएम ने किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 20000 करोड़ रुपए
Read More :नगर परिषद कार्यालय में लगी आग,कई अहम दस्तावेज जलकर राख
Read More :ओला-उबर की यात्रा होगी महंगी, 1 जनवरी से बढ़ जाएगा GST
Read More :PAN कार्ड यूजर्स इस गलती से बचें, लग जाएगा 10 हजार का जुर्माना
Read More :न पेट्रोल मिलेगी और न शराब, अगर…
Read More :युवक ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को लगाई आग
Read More :राई औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग, कई मजदूरों ने छत से कूदकर बचाई जान
Read More :संन्यास के बाद Harbhajan ने Dhoni पर लगाए कई आरोप, जानें क्या कहा…
Read More :अब नहीं बढ़ाई जाएगी Income Tax Return फाइल करने की तारीख
Read More :पार्टी में तेज म्यूजिक बजाया, या पीकर हुड़दंग मचाया तो…
Read More :मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, 4 जवान घायल
Read More :कांग्रेस विधायक Amba Prasad Corona positive, कई कार्यक्रमों में हुई थीं शामिल
Read More :कोडरमा में नवोदय विद्यालय के 5 बच्चे Corona positive
Read More :ट्रेन में छात्र को बदमाशों ने पेट में मारी गोली..
Read More :31st नाइट के जश्न पर किया ये काम तो होगी कार्रवाई…










