BHAGLPUR : भागलपुर में गुरुवार की सुबह अपराधियों ने इंटरसिटी ट्रेन में एक छात्र के पेट में गोली मार दी। घटना भागलपुर-जमालपुर रेलखंड के भागलपुर स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास हुई। बदमाश छात्र का मोबाइल छीन रहे थे। उसने विरोध किया तो गोली मार दी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। गंभीर हालत में घायल छात्र को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र की पहचान भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलनी निवासी अरुण कुमार वर्मा के पुत्र रितिक कुमार वर्मा के रूप में हुई है।
भाई के साथ काउंसिलिंग के लिए जा रहा था छात्र
रितिक भाई रवि कुमार वर्मा के साथ जमुई काउंसिलिंग के लिए जा रहा था। इसी बीच ट्रेन में घटना हुई। रवि ने बताया, ‘गोली लगने के बाद मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। काफी देर इंतजार कराया गया। पेट में गोली फंसी हुई है। भाई तड़प रहे थे, लेकिन उसकी कोई सुधि लेने वाला नहीं था। मीडिया जब पहुंची तो डॉक्टर इलाज के लिए पहुंचे। मौके पर भागलपुर रेल थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।
Read More :हमरा पईसा लूट गया, पुलिस ई थाना से उ थाना का लगवाती रही चक्कर
Read More :टीम इंडिया ने 113 रनों से जीता पहला टेस्ट, गेंदबाजों ने ऐसे दिलाई जीत
Read More :गैंगरेप के बाद बेरहमी से बच्ची की हत्या, भईया-भईया जिसे बोलती थी…
Read More : रणवीर सिंह ने 12 साल में खो दी थी Virginity, शॉकिंग हैं Sunny Leone-Alia के ये खुलासे…
Read More : एक्टर अर्जुन कपूर हुए कोरोना संक्रमित, मलाइका की भी होगी जांच
Read More : ‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिर्दो रेफर, जानिए अभी कैसी है स्थिति
Read More : किक बॉक्सिंग चैंपियन Frederic Sinistra की कोरोना से मौत, किया था वैक्सीन का विरोध
Read More : झारखंड में इस दिन से 25 रुपये सस्ता हो जाएगा Petrol-Diesel, CM ने किया ऐलान
Read More : खून का बदला लेना चाहता था दुश्मन, करणी सेना के प्रमुख से, देखें वीडियो
Read More :‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो को अभी तक नहीं आया होश…
Read More :DSP की BMW पर गिरी धूल, चड्डी में ही पड़ोसी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा… देखें फुटेज
Read More :जर्मनी में धराया लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, दिल्ली-मुंबई को भी थी दहलाने की साजिश










