Hazaribagh: छात्राओं के हेल्थ और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुये सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन स्कूल में लगाई गई है। वहीं इस्तेमाल नैपकिन को नष्ट करने के लिहाज से से सेनेटरी पैड इंसीनरेटर मशीन भी लगाई गई है। ताकि इस्तेमाल किये गये नैपकिन को बेहतर तरीके से डिस्पोज किया जा सके। इससे हबो-हवा भी ठीक रहेगी। यह दोनों मशीन हजारीबाग के उत्क्रमित उच्च विद्यालय केरेडारी में लगाई गई। यह दोनों सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन NTPC केरेडारी एवं चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना की स्वयं सेवी संस्था संस्कृति महिला समिति द्वारा लगाई गई।
मौके पर मौजूद समिति की अध्यक्षा तयजीन फैज ने सभी छात्राओं को सेनेटरी पैड वेडिंग मशीन के उपयोग के बारे में बताया। उनका दावा था कि यह मशीन स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिलाने में काफी कारगर साबित होगी। वहीं छात्राओं की लिखाई-पढ़ाई भी प्रवावित नहीं होगी। सेनेटरी पैड के लिये इधर-उधर भटकना भी नहीं पड़ेगा। अब स्कूल में केवल 5 रुपये में सेनेटरी पैड मिल जायेगा। केरेडारी परियोजना के महाप्रबंधक फैज तैय्यब एवं चट्टी बरियातू परियोजना के महाप्रबंधक बीएम सिंह के मार्गदर्शन और देखरेख में ये दोनों मशीन लगाई गई। NPTC की इस पहल से स्कूल की सारी छात्रायें खुश थी। उन्होंने अपने-अपने तरीके से खुशी का इजहार भी किया। मौके पर परियोजना के वरिष्ठ प्रबंधक आशीष कुल्लू, जनसंपर्क अधिकारी मुकुल तायल एवं समिति की महासचिव पीयुष राज तथा स्वाति साहू सहित कई अन्य मौजूद थी।
इसे भी पढ़ें : इस मंत्री के पीए के बेटे की फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Palamu News : नौकरी दिलाने के खेल में हो गया किडनैप, चौंका गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर












