spot_img
spot_img
spot_img

कभी आतंक की गाथा लिखने वाला धनंजय प्रधान गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : करीब डेढ़-दो दशक पहले राजधानी रांची में आतंक की गाथा लिखने वाला धनंजय प्रधान उर्फ आदित्‍य सिंह एक बार फिर पकड़ा गया। इस बार उसपर इल्‍जाम है कि उसने कांटाटोली में फ्लाईओवर बनाने का काम कर रही दिनेशचन्‍द्र आर अग्रवाल इन्‍फ्राकॉन कंपनी से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी। वहीं एके-47 हथियार की कीमत भी मांगने की बात सामने आई। धनंजय पटना में पकड़ा गया। इस संबंध में राजधानी के नामकुम थाने में प्राथम‍िकी दर्ज करायी गई है। यह प्राथम‍िकी जितेन्‍द्र शर्मा ने दर्ज करायी है। दर्ज प्राथम‍िकी में इस बात का जिक्र किया गया है कि उनकी कंपनी द्वारा रांची में फ्लाइओवर बनाने का काम किया जा रहा है। उनका बेस कैंप, नामकुम के दुर्गा सोरेन चौक के पास है। इल्‍जाम है कि पिछले कुछ दिनों से मोबाइल नंबर 8280831431, 9776648310 और 8895043129 से फोन कर उनसे रंगदारी मांगी जा रही थी। यह रंगदारी पीएलएफआई के नाम से मांगी जा रही थी। वहीं कुछ बड़े गैंगस्‍टरों का नाम लेकर भी उन्हें हड़काया, डराया और धमकाया जा रहा था।

धनंजय प्रधान के पास से 7 आउटडेटेड मोबाइल फोन भी म‍िले हैं। इसकी खाशियत यह है कि इसे आसानी से ट्रैक नहीं किया जा सकता। पुलिस के अनुसार उसने यह सारा मोबाइल पटना के बाकड़गंज से खरीदा है। क‍ई बार काम हो जाने पर मोबाइल फेंक देता था। धनंजय प्रधान के खिलाफ रांची, रामगढ़, पतरातू और चाईबासा के कई थानों में लगभग 59 मामले दर्ज हैं। उसपर गुंडा एक्‍ट भी लग चुका है। राजधानी रांची में हुई बहुचर्चित कई कांडों में धनंजय प्रधान का नाम उछलकर सामने आया था। बाद में उसने अपराध जगत से नाता तोड़ चुनाव लड़ने के इरादे से बंगाल की ओर रूख कर लिया था। कई बाहुबली नेताओं के साथ भी उसके गहरे और बढि़या ताल्‍लुकात रहे हैं। जेल में बंद कई बड़े चेहरों का वह करीबी रहा है। सुनें क्या बोले रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम…

इसे भी पढ़ें :पुरुषों की इन 5 समस्याओं को दूर करता है लौंग का तेल, जानिए इस्तेमाल का तरीका

इसे भी पढ़ें :बीच सड़क पर आग का गोला बनी बारातियों से भरी बस, देखें…

इसे भी पढ़ें :दो मासूम और 3 बहनों की कुएं से मिली लाश, जानिये क्या है पूरा मामला

इसे भी पढ़ें :यामी गौतम का बॉलीवुड पर खुलासा, बोली- न चाहते हुये भी करना पड़ा ये काम…

इसे भी पढ़ें :कांके के तत्कालीन सीओ प्रभात भूषण सिंह सस्‍पेंड

इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर करवटें बदलते रहीं पूजा मैडम, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :अफसरों की काली कमाई पर अय्याशी और फुटानी दिखी इनके आंगन… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...