Kohramlive Desk : नौवीं क्लास के एक छात्र की छात्रावास में ही फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली। लाश की सूचना छात्र के साथियों ने उसके परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पूरे कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से दो पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा- मुझे माफ करना पापा, आपका सपना मैं पूरा नहीं कर सकता हूं। इसी वजह से मर रहा हूं। मुझे भूलने की बीमारी है, जो भी याद करता हूं, वह भूल जाता हूं। छात्र अपने पिता को बहुत प्यार करता था और उसने नोट में दो बार लव यू पापा लिखा। घटना मध्यप्रदेश के बुरहानपुर की है। मृतक की पहचान रविंद्र सोलंकी के रूप में हुई है। वह सातपायरी स्थित एकलव्य आदिवासी छात्रावास में रहकर पढ़ रहा था।
डिप्टी कलेक्टर ने लिया स्थिति का जायजा
परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वे रात में पहुंचे तो वहां छात्रावास प्रबंधन का कोई नहीं था, केवल दो पुलिसकर्मी थे। शनिवार को दोपहर डिप्टी कलेक्टर दीपक सिंह चौहान एकलव्य आदिवासी छात्रावास पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। छात्र धुलकोट के ग्राम उताम्बी का रहने वाला था। नेपानगर थाना प्रभारी अनिल यादव ने कहा- छात्र से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
स्कूल से बच्चों ने दी सूचना
छात्र रविंद्र के चाचा तुकाराम ने बताया कि छात्रावास में पढ़ रहे गांव के बच्चों ने ही हमें सूचना दी, तब यहां पहुंचे। एकलव्य आदिवासी छात्रावास पहले कन्या शिक्षा परिसर कहलाता था। इसका नया भवन भी पास ही बनाया गया है, लेकिन छात्रावास फिलहाल पुराने भवन में चल रहा है।
Read More : कौन है पल्लवी पटेल, जिसने डिप्टी सीएम मौर्य को हराया, ये दिग्गज भी हारे, देखें…
Read More : BREAKING : CBSE 10th, 12th Term 2 Datesheet जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Read More : बच्ची से रेप के बाद उबला बोकारो, सड़क पर बवाल… देखें वीडियो
Read More : हे भगवान, जवान लड़की के साथ मालिक ने क्या कर डाला… देखें
Read More : Irregular Periods हो तो चेत जाएं, यह बीमारी का है संकेत












