Bokaro : बोकारो के पेटरवार में नाबालिग बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर है। घटना के विरोध में गुरुवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आये। पेटरवार मेन रोड को घंटों जाम कर दिया। सैकड़ों लोगों के सड़क पर उतरने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस-प्रशासन के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। गुस्साये लोगों से बात की, उन्हें समझाने का प्रयास किया। फिर भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस लाठीचार्ज के बाद लोगों का गुस्सा और भड़क गया। पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गई है। कई अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं।
बुधवार को बच्ची घर से स्कूल के लिए निकली थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। देर रात बेहोशी की हालत में मिली। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद नर्सों ने जो कुछ बताया उसे सुन परिजनों के होश उड़ गये। नर्सों ने बताया कि बच्ची के साथ दरिंदगी हुई है।
इसे भी पढ़ें :Election Result: यूपी में फिर से योगी, ये दिग्गज हारे, देखें…
इसे भी पढ़ें :पंजाब में आप की प्रचंड जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- अब पूरे देश में आएगा…
इसे भी पढ़ें :पंजाब में पहली जीत बीजेपी को, पूर्व सीएम कैप्टन हारे, देखें अपडेट…
इसे भी पढ़ें :रूझानों में यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में कमल, पंजाब में झाड़ू का सफाई अभियान
इसे भी पढ़ें :बिना टॉप के सड़क पर उर्फी जावेद, उड़े लोगों के होश
इसे भी पढ़ें :बिहार में 6421 हेडमास्टर की होगी बहाली, जल्द करें आवेदन






