Uttarpradesh : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में वोटरों ने कई दिग्गजों को नकार दिया, तो वहीं कई नए चेहरे को तवज्जो दी है। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राज्य का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। मगर सिराथू सीट से सपा की पल्लवी पटेल ने उन्हें 7337 वोटों से हरा दिया। दूसरे राउंड से पल्लवी ने जो बढ़त बनाई वह अंतिम 33 वें राउंड तक बरकरार रही। चुनाव के ऐन वक्त पर सपा ने पल्लवी को टिकट दिया। पल्लवी ने बेरोजगारी के मुद्दे को हवा दी। खुद को कौशांबी की बहू बताया, महिलाओं के बीच जाकर उनके मन को पढ़ा और उसे फिर वोट में तब्दील कर लिया। पल्लवी ने आवारा पशुओं के मुद्दे को भी खूब हवा दी। यही कारण रहा कि यूपी के एक बड़ी शख्सियत को पल्लवी ने मात दी। पल्लवी बीजेपी से गठबंधन करने वाली अनुप्रिया पटेल की सगी बहन है।
मौर्य के अलावा राज्य के गन्ना मंत्री सुरेश राणा शामली जिले की थानाभवन सीट पर सपा समर्थित राष्ट्रीय लोकदल के अशरफ अली खान से 10 हजार से अधिक वोटों से चुनाव हार गए। वहीं, बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट से राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार समाजवादी पार्टी के अताउर्रहमान से 3,355 मतों से पराजित हो गए। योगी सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह प्रतापगढ़ जिले की पट्टी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के राम सिंह से 22,051 मतों से पराजित हो गए। राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट सीट पर सपा के अनिल कुमार से 20,876 मतों से हार गए।
इसे भी पढ़ें : योगी की ताजपोशी की तैयारी शुरू, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बच्ची से रेप के बाद उबला बोकारो, सड़क पर बवाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पंजाब में आप की प्रचंड जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- अब पूरे देश में आएगा…
इसे भी पढ़ें :पंजाब में पहली जीत बीजेपी को, पूर्व सीएम कैप्टन हारे, देखें अपडेट…















