Ramgarh (Prince Verma) : हे भगवान, जिसे आबाद करना था, उसे पूरी तरह से बर्बाद कर मिटा डाला। लगभग 19 साल की लड़की इंटर की छात्रा थी। बीते शाम हैंडपम्प से पानी लेने के लिहाज से वह घर से निकली थी। रास्ते में संतोष ने उसे दबोच लिया और जबरदस्ती अपने गोदाम में ले गया। इल्जाम है कि गोदाम में ही संतोष अपने दोस्तों के साथ रात भर उसे रौंदता रहा। इसके बाद गला घोंट उसे मार डाला। फिर उसकी लाश को गोदाम में ही फांसी के फंदे पर लटका दिया। यह इल्जाम लड़की के घर वालों का है। इधर, आज सुबह लड़की की डेड बॉडी मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। यह टेंट हाउस रामगढ़ जिले के गोला के बरलंगा थाना क्षेत्र के सरगडीह कोचा टोला गांव में है। टेंट हाउस का मालिक संतोष कुमार महतो फरार है। पुलिस ने दुष्कर्म व हत्या की घटना की वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिहाज से टेंट हाउस के गोदाम को सील कर दिया है। घटनास्थल से लड़की की चप्पल और उसका दुपट्टा जब्त किया गया है। वहीं मौके-ए-वारदात से शराब और बीयर की बोतलें भी मिली। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।
इसे भी पढ़ें :Election Result: यूपी में फिर से योगी, ये दिग्गज हारे, देखें…
इसे भी पढ़ें :पंजाब में आप की प्रचंड जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- अब पूरे देश में आएगा…
इसे भी पढ़ें :पंजाब में पहली जीत बीजेपी को, पूर्व सीएम कैप्टन हारे, देखें अपडेट…
इसे भी पढ़ें :रूझानों में यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में कमल, पंजाब में झाड़ू का सफाई अभियान
इसे भी पढ़ें :बिना टॉप के सड़क पर उर्फी जावेद, उड़े लोगों के होश
इसे भी पढ़ें :बिहार में 6421 हेडमास्टर की होगी बहाली, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :पंजाब में पहली जीत बीजेपी को, पूर्व सीएम कैप्टन हारे, देखें अपडेट…
इसे भी पढ़ें :रूझानों में यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में कमल, पंजाब में झाड़ू का सफाई अभियान












